फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लैपटॉप शोरूम मालिक को धमकाया, बेटे की तरह मारे जाओगे

लैपटॉप शोरूम मालिक को धमकाया, बेटे की तरह मारे जाओगे

Mon, 25 Feb 2019 01:15 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
लैपटॉप शोरूम मालिक को धमकाया, बेटे की तरह मारे जाओगे
बरेली। शहर के युवा कंप्यूटर इंजीनियर हर्षित गुप्ता की हत्या दो साल पहले कर दी गई थी। हर्षित के बुजुर्ग पिता अशोक कुमार लैपटॉप व कंप्यूटर का शोरूम चलाते हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की कि उनके शोरूम पर लैपटॉप के बहाने आए दो लोगों ने काफी झगड़ा किया। कहा कि जैसे तुम्हारे बेटे की हत्या हुई हम जानते हैं, तुम्हारा भी यही हश्र होगा। बुजुर्ग व्यापारी की शिकायत पर इंस्पेक्टर प्रेमनगर ने मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज देखी।
विज्ञापन

अशोक गुप्ता ने शनिवार को पहले एसपी क्राइम को और फिर इंस्पेक्टर प्रेमनगर को बताया कि 21 फरवरी को शाम पौने नौ बजे उनके डीडीपुरम स्थित शोरूम पर दो लोग कार से आए। इनमें एक व्यक्ति ने पॉवर केबल खरीदी तो दूसरे ने उन्हें धमकाया कि उसका पुराना लैपटॉप उनके पास है वो दे दो। उन्होंने मना किया कि उनके पास सर्विस को ऐसा कोई लैपटॉप नहीं है। तब ये लोग झगड़ा करने लगे। उन्होंने 100 नंबर पर कॉल करने की कोशिश की तो दूसरे व्यक्ति ने उनका मोबाइल छीन लिया। कहा कि सब जानता हूं कि तुम्हारे बेटे का मर्डर कैसे हुआ, तुम्हारा भी ऐसे ही होगा। पूरा परिवार खत्म किया जाएगा। इन लोगों ने उनके परिचित दूरदर्शन कर्मचारी का भी नाम लिया और कार से चले गए। शनिवार रात इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने मौके पर जाकर आसपास के लोगों से बयान लिए और फुटेज देखी तो यह ग्राहक और दुकानदार का झगड़ा नजर आया। उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता लगा कि आरोपी बताए जा रहे लोग दूरदर्शन कर्मचारी हैं और बराबर की किसी दूसरी दुकान पर लैपटॉप देकर भूल गए हैं। कहा कि और भी तस्दीक कर रहे हैं, बुजुर्ग को सुरक्षा का आश्वासन देकर लौट आए।
विज्ञापन


सवा साल में भी नहीं खुला हर्षित हत्याकांड
अशोक के युवा पुत्र हर्षित गुप्ता की हत्या चार नवंबर 2017 को घर से बाहर अपहरण करके कर दी गई थी। दो दिन बाद उसका शव बहेड़ी के आगे उत्तराखंड बार्डर पर पड़ा मिला था। पहले सीमा विवाद में मामला उलझा रहा। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई जिसमें बाद में शक के आधार पर आरोपी जुड़वाए गए। मामले में एक बार हल्की धारा में चार्जशीट लगाने की कोशिश की गई जिस पर आपत्ति के बाद विवेचना अब क्राइमब्रांच के हवाले है। सवा साल में भी नतीजा न निकलने से अशोक अवसाद में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed