फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   न थाने ने सुनी, न बिजली विभाग ने... गन्ने की फसल सूख गई

न थाने ने सुनी, न बिजली विभाग ने... गन्ने की फसल सूख गई

Tue, 12 Feb 2019 01:42 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
न थाने ने सुनी, न बिजली विभाग ने... गन्ने की फसल सूख गई
बरेली। सूबे की सरकार भले ही किसानों के लिए बेहतर सुविधाओं का दावा करती हो, लेकिन पेंचीदा सरकारी सिस्टम किसानों का नुकसान करा रहा है। लालपुर में रहने वाले एक किसान लल्लू सिंह के मुताबिक बिजली के ट्रांसफार्मर का सामान 19 अगस्त की रात चोरी हुआ था। इस ट्रांसफार्मर से सिर्फ उसी के ट्यूबवेल का कनेक्शन था। उनके खेत में गन्ने की फसल की सिंचाई थम गई। बिजली विभाग से संपर्क किया, ताकि ट्रांसफार्मर ठीक कराकर दोबारा बिजली की आपूर्ति ली जा सके। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बिना एफआईआर की कॉपी लगाए ट्रांसफार्मर में नया सामान नहीं लग सकेगा। वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर चोरी की ली और एनसीआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

एफआईआर नहीं होने से बिजली विभाग कन्नी काट गया। बिजली नहीं होने से ट्यूबवेल से सिंचाई नहीं हो सकी। इससे खेत में खड़ी गन्ने की फसल सूख गई। किसान को करीब 70 से 80 हजार रुपये का नुकसान हो गया। बिजली विभाग और पुलिस महकमा के चक्कर काटते हुए छह महीने भटकने के बाद समाधान दिवस में किसान पेश हुआ। आखिरकार डीएम वीरेंद्र कुमार के आदेश पर इज्जतनगर थाने रिपोर्ट में दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अब एफआईआर की कॉपी बिजली विभाग को दी गई है, ताकि उनके खेत पर लगा ट्रांसफार्मर ठीक हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed