{"_id":"5c2d11bbbdec2256e90e1255","slug":"191546457531-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा से लौट रहे शाहजहांपुर के छात्र को नशा देकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा से लौट रहे शाहजहांपुर के छात्र को नशा देकर लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलिस भर्ती दौड़ परीक्षा से लौट रहा शाहजहांपुर का छात्र बुधवार सुबह सेटेलाइट बस अड्डे पर जहरखुरानी का शिकार हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शाहजहांपुर में खुदागंज के गांव अकबरी निवासी मनोज गुप्ता मंगलवार को पुलिस भर्ती परीक्षा देने गाजियाबाद गया था। बुधवार रात वह ट्रेन से बरेली के लिए निकला। तड़के बरेली जंक्शन पर उतरा और टेंपो से सेटेलाइट चौराहा पहुंचा। मनोज के मुताबिक स्टेशन से ही दो लोग उसके पीछे लगे थे। बस अड्डे पर दोनों ने उससे दोस्ती गांठकर साथ में चाय पिलाई। चाय पीने के बाद नशा होने पर उसे शक हुआ तो उसने दोनों में से एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश की पर नाकाम रहा। मनोज के बेहोश होते ही दोनों उसका बैग लेकर भाग निकले। बैग में सर्टिफिकेट और करीब ढाई हजार रुपये थे। ब्यूरो