{"_id":"5c2a7511bdec2256ae0cbdf1","slug":"191546286353-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर को घर में घुसकर गोली मारी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर को घर में घुसकर गोली मारी, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा। घर में सो रहे एक हिस्ट्रीशीटर को तीन बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी। हल्ला मचने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। परिजनों ने रात में ही हिस्ट्रीशीटर को एसआरएमएस में भर्ती कराया। भोजीपुरा थाने के इंस्पेक्टर ने घटना स्थल का मुआयना किया।
भोजीपुरा के गांव जादौपुर निवासी नन्हा खां रविवार रात परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। उसके बेटे नासिर ने बताया- रात में करीब एक बजे तीन बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने दो गोलियां चलाईं। जो हिस्ट्रीशीटर के कंधे पर लगीं। गोली चलने की आवाज से परिवार के लोग जाग गए। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए तो बदमाश भाग गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया घायल नन्हा खां ने पुलिस को तीनों बदमाशों के नाम बताए हैं। ये तीनों भी शेरगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। देर रात ऑपरेशन करके नन्हा के कंधे से गोली के छर्रे निकाल दिए गए।