फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बटलर प्लाजा में मारपीट का वीडियो वायरल

बटलर प्लाजा में मारपीट का वीडियो वायरल

Sun, 16 Dec 2018 01:43 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
बटलर प्लाजा में मारपीट का वीडियो वायरल
बरेली। बटलर प्लाजा शॉपिंग कॉम्पलैक्स में शुक्रवार शाम हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दुकानदार दो लड़कों को बर्बरता से पीटते दिख रहे हैं। मगर इस मामले की न तो किसी ने पुलिस में शिकायत की और न ही पुलिस ने दिलचस्पी ली।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम वायरल हुए वीडियो में दुकानदार कुछ लड़कों को गालियां देते हुए पीट रहे हैं। विवाद एक ईयरफोन खरीदने आए युवकों से बहस के बाद हुआ। इसके बाद दूसरे दुकानदार आए और लड़कों को जमकर पीट डाला। ग्राहक तीन या चार लड़के बताए जा रहे हैं जिनमें से दो की पिटाई का नजारा वीडियो में साफ दिख रहा है। मगर किसी ने इसकी रिपोर्ट नहीं कराई है। स्टेशन रोड चौकी प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं आई है। दुकानदारों ने भी झगड़े से इंकार किया है। वहीं बटलर प्लाजा शॉप कीपर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम कृष्ण गुप्ता का कहना है कि एक मोबाइल शॉप में खरीदारी के दौरान चोरी करने पर मारपीट हुई थी फिर समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed