{"_id":"5bc77e28bdec2269b5182856","slug":"191539800616-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से टकराकर खाई में पलटी बस, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से टकराकर खाई में पलटी बस, महिला की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली से भुता आ रही प्राइवेट बस कार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर करीब 15 फुट गहरी पानी भरी खाई में पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा घायल हो गए। यात्रियों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन से बस को उठाकर महिला का शव निकाला गया।
घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है। निजी बस बरेली से सवारियां लेकर भुता आ रही थी। गांव पड़ोली से कुछ आगे अचानक एक कार बस के आगे आ गई। कार में टक्कर लगने के बाद बस सड़क किनारे पानी भरी करीब 15 फुट गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद वहां चीखपुकार मच गई। आसपास के गांव वालों ने लोगों को निकालना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में भुता पुलिस भी एंबुलेंस लेकर पहुंच गई। बस में सवार बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर की 35 वर्षीय राजबानो पत्नी कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी बिथरी चैनपुर और जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में रामभरोसे, कल्लू, रामलाल, राम सिंह, गुड्डी देवी, फरमान, सुंदरलाल, सूरजपाल समेत 24 से ज्यादा यात्री शामिल हैं। कार का ड्राइवर भी हादसे में घायल हो गया, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस ड्राइवर भाग गया
यात्रियों के मुताबिक, ड्राइवर बस को तेज रफ्तार में चला रहा था। बस के अनियंत्रित होकर पलटने से पहले ही ड्राइवर कूदकर भाग गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो जाने से जाम लग गया।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही जांची गई थी बस की फिटनेस
एसआरटीओ उदयवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस की फिटनेस 16 अक्तूबर 2019 तक वैध है। यानी बस की फिटनेस हादसे से दो दिन पहले ही 15 अक्तूबर को ही जांची गई थी।