फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   20 की बोतल 37 रुपये की लगाने पर ओबराय होटल में बखेड़ा

20 की बोतल 37 रुपये की लगाने पर ओबराय होटल में बखेड़ा

Tue, 10 Jul 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 10 Jul 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
20 की बोतल 37 रुपये की लगाने पर ओबराय होटल में बखेड़ा
 सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पानी की बोतल मार्केट रेट से 17 रुपये महंगी देने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। रविवार देर रात जेवर में तैनात दरोगा के भाई, दो वकील सहित चार लोगों ने होटल से चेक आउट करते हुए बिल में 20 रुपये के पानी की बोतल के 37 रुपये चार्ज करने पर आपत्ति की थी। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों की पिटाई की और फिर शांतिभंग करने के आरोप में उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

निजी कंपनी में इंक्वायरी इंस्पेक्टर प्रवीण शर्मा ने नोएडा से आए अभिषेक मलिक, गंगा प्रसाद और सौरभ शर्मा को चार दिन पहले बरेली आने पर सिविल लाइंस के एक होटल में ठहराया था। अभिषेक वकील हैं, जबकि सौरभ रियल स्टेट का काम करते हैं। गंगा प्रसाद के बड़े भाई जेवर थाने में दरोगा हैं। रविवार रात करीब 12:30 बजे इन लोगों ने होटल छोड़ने के लिए बिल मांगा तो उसमें पानी की बोतल की कीमत 37 रुपये लगी देख आपत्ति की। कहा, खुले बाजार में 20 रुपये में मिलने वाली बोतल 37 रुपये की क्यों लगाई गई है? इस पर स्टाफ से उनकी कहासुनी हो गई। प्रवीण के मुताबिक, इसी बीच सादा कपड़ों में सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज मनीष यादव होटल पहुंचे और बिना कुछ पूछे उन सभी पिटाई कर दी। कोतवाली लाकर फिर उन्हें पीटा गया।
विज्ञापन


जनरल मैनेजर बोले, होटल के स्टाफ से किया था दुर्व्यवहार
होटल के जनरल मैनेजर पुनीत सक्सेना के मुताबिक चारों ने शराब पी थी। होटल के स्टाफ से दुर्व्यवहार किया था। इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंपा गया। पानी की बोतल के रेट ज्यादा रखने पर कहा, चीजों की कीमतें एसोसिएशन की रेट लिस्ट के मुताबिक रखी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाल रहते हैं यहां, पुलिस तो होटल वालों की ही सुनेगी
चर्चा है कि इस होटल पर पुलिस की खास मेहरबानी रहती है। यहां कमरा नंबर 512 शहर कोतवाली इंस्पेक्टर के लिए बुक रहता है। कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल के मुताबिक हंगामा करते हुए पकड़े जाने पर चारों का शांतिभंग में चालान किया गया है।


होटल में हंगामा करने की सूचना पर पुलिस गई थी। चारों ने पुलिस की मौजूदगी में भी हंगामा किया था। इसके बाद उनका शांतिभंग में चालान किया गया है। - सतीश कुमार, प्रभारी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed