फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मां को पिटते देख बेटे ने की हवाई फायरिंग

मां को पिटते देख बेटे ने की हवाई फायरिंग

Sat, 12 May 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मां को पिटते देख बेटे ने की हवाई फायरिंग
पीएसी जवान ने पत्नी को पीटा तो
विज्ञापन

बेटे ने पिस्टल से कर दी फायरिंग
- नकटिया का मामला, हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने कराया समझौता
बरेली।
शराब के नशे में धुत पीएसी जवान ने बेटे के सामने ही उसकी मां की पिटाई शुरू कर दी। इससे बौखलाए बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। इससे हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को हत्या की सूचना दे दी। पुलिस बेटे को पकड़ लाई। बाद में मामला रफा-दफा कर दिया गया।

नकटिया निवासी पीएसी का सिपाही शराब का आदी है। शादी को 27 वर्ष बीतने के बावजूद पत्नी से मारपीट आए दिन की बात है। बृहस्पतिवार देर रात भी ऐसा ही हुआ। शराब के नशे में धुत पीएसी जवान ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। यह देख बरेली कॉलेज में बीएससी में पढ़ने वाले बेटे ने सिपाही की पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को मर्डर की सूचना दे दी। पुलिस पहुंची और बेटे को पकड़ लाई, मगर विभागीय होने के चलते मामला रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed