फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्रांसपोर्टर और पड़ोसियों में मारपीट, महिला घायल

ट्रांसपोर्टर और पड़ोसियों में मारपीट, महिला घायल

Sat, 13 Apr 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर और पड़ोसियों में मारपीट, महिला घायल
बरेली। सुभाषनगर थाने में ट्रांसपोर्टर और पड़ोसी वैन ड्राइवर के परिवार में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। समझौता कराने में जुटी पुलिस ने शहर विधायक की सिफारिश पर घायल महिला का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

अवध कॉलोनी कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर विक्की नंदा और पड़ोसी स्कूल वैन विजय अरोड़ा के परिवारों में शुक्रवार रात करीब 11 बजे मारपीट हो गई। विजय की पत्नी गरिमा अरोड़ा भाजपा के महिला मोर्चा से जुड़ी हैं। उन्हें मारपीट में चोट लगी तो एनसीआर के बाद वह मेडिकल परीक्षण को जिला अस्पताल पहुंचीं। उनकी जिद थी कि वह महिला अस्पताल में ही मेडिकल कराएंगी और नगर विधायक डॉ. अरुण से जाकर शिकायत की। विधायक ने डॉक्टर से बात की तो पता चला कि फौजदारी के सभी मेडिकल जिला अस्पताल में ही होते हैं। तब गरिमा का मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी इनके खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सुभाष नगर हरिश्चंद्र जोशी का कहना था कि दोनों पक्षों को सुबह बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed