{"_id":"5c9bd780bdec2213f8016912","slug":"181553717120-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग सैन्यकर्मी को कैंटर ने कुचला, बदायूं हाईवे किया जाम रोड किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग सैन्यकर्मी को कैंटर ने कुचला, बदायूं हाईवे किया जाम रोड किया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बदायूं रोड पर बुखारा मोड़ के पास रिटायर्ड सैन्यकर्मी को बुधवार दोपहर कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में उनका पोता भी घायल हुआ। गुस्साए ग्रामीणोें ने बदायूं रोड पर करीब एक घंटे जाम लगाया। ये लोग ड्राइवर को पकड़ने और वाहन को कब्जे में लेने की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर एसपी सिटी और सीओ सिटी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुला।
बुखारा निवासी भगवानदास (70) सेना में हवलदार पद से रिटायर हुए थे। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे वह पोते 12 वर्षीय प्रतीक के साथ पंपसेट लेकर खेत से गांव लौट रहे थे। रक्षपाल बहादुर इंस्टीट्यूट के पास सड़क पार करते समय बदायूं दिशा से आते मिनी कैंटर ने उन्हें कुचल दिया। प्रतीक भी चपेट में आया जिसे बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्राइवर कैंटर लेकर बुखारा रोड पर भाग निकला। हादसे के बाद भीड़ लग गई। पुत्र सुखवीर समेत गांव के कई लोग पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर कैंट अशोक पाल पहुंचे। समझाने की कोशिश की पर ग्रामीण नहीं माने। वे बड़े अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह और सीओ सिटी कुलदीप कुमार पहुंचे। अधिकारियों से मांग की कि ड्राइवर और वाहन को पकड़ा जाए। हालांकि, वाहन का नंबर नहीं बता सके। एसपी सिटी ने कैंट इंस्पेक्टर को कार्रवाई करने को कहा तो जाम खोल दिया गया। वाहनों की कतारें लग गईं। हालांकि, जाम लगने के साथ ही पुलिस ने इस रोड के वाहनों को चौपुला की ओर डायवर्ट करना शुरू कर दिया था। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो बताए समय पर एक मिनी कैंटर जाते दिखा पर उसका नंबर नहीं मिल सका। कैंट पुलिस तलाश में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
लाल फाटक पर हुई थीं नौ मौतें
इसी रोड पर लाल फाटक के पास सेतु निगम ओवरब्रिज बना रहा है। छह महीने पहले तक निर्माण के साथ ही दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही थी। इस बीच लाल फाटक पर ही संकरे रास्ते पर नौ लोगों की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने हल्ला किया तो रोड पर भारी वाहनों का संचालन दिन में बंद कर दिया गया था। अब साइड लेन बनने के बाद वाहन गुजरने लगे हैं।