फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पिता नहीं दे पाया बेटी के नाबालिग होने का सबूत

पिता नहीं दे पाया बेटी के नाबालिग होने का सबूत

Fri, 01 Mar 2019 12:53 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
पिता नहीं दे पाया बेटी के नाबालिग होने का सबूत
बरेली। प्रेम विवाह कर दस महीने से ससुराल में रह रही बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप पुलिस की प्राथमिक जांच में खारिज हो गया। किला थाना इंस्पेक्टर डीसी शर्मा जांच को पहुंचे तो पिता पुलिस को बेटी के नाबालिग होने का सबूत भी नहीं दे पाया। बताया कि बेटी तीसरी या चौथी कक्षा तक पढ़ी है, उसकी टीसी देने के लिए उसने पुलिस से वक्त मांगा है।
विज्ञापन

किला क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि छह महीने पहले उसकी बेटी अपनी सहेली के साथ किसी बच्चे के जन्मदिन समारोह में गई थी। देर तक नहीं लौटी तो उसे ढूंढना शुरू किया। बाद में पता चला कि मोहल्ले के ही युवक ने उससे दुष्कर्म किया था। फिर शादी के बहाने फुसलाकर ले गया। बीते वर्ष 17 दिसंबर को उससे निकाह कर लिया। युवक से बात की तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। बताया कि उनकी बेटी को कैद करने वाला उससे दुष्कर्म करता है जिससे उनकी नाबालिग बेटी गर्भवती हो गई है। वहां जाने पर उनसे मारपीट करता है। कई बार थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए थे। किला पुलिस ने आरोपी और पीड़ित दोनों पक्षों से बात की तो पता लगा कि लड़की दस महीने पहले से शादी करके प्रेमी के घर रह रही है। उसने खुद को बालिग बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed