{"_id":"5c72f47fbdec22738c0f2897","slug":"181551037567-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत से छूटते ही लूट लिए महिला के कुंडल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शुक्रवार सुबह मार्निंग वाक पर निकली महिला से कुंडल लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। रविवार को इन्हें जेल भेज दिया गया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस इन तक पहुंची। इनमें से एक हिस्ट्रीशीटर है और कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा है। कोतवाली के मदारी गेट निवासी सरोज देवी (58) शुक्रवार सुबह घर से टहलने निकली थीं। इसी दौरान बाइक से आए दो लुटेरों ने उनके कानों से दोनों कुंडल खींच लिए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। छानबीन के दौरान घटनास्थल पर एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को सुराग मिला। लाल-काले रंग की जैकेट और जूतों से पुलिस पहचान में जुटी। पुराने अपराधियों के फोटो से मिलान पर आजमनगर निवासी मोइन उर्फ विक्की और कांकरटोला निवासी मोहम्मद शाहनवाज के रूप में शिनाख्त हुई। शनिवार रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से कुंडल और फुटेज में दिख रही बाइक भी बरामद हुई। इसके अलावा 315 बोर के तमंचे और कारतूस भी मिले। शाहनवाज उर्फ शन्ना किला क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है। मोईन के खिलाफ भी लूट और छिनैती के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।