फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   टोल प्लाजा पर चेकिंग में नोएडा नंबर की कार में मिले 20 लाख रुपये

टोल प्लाजा पर चेकिंग में नोएडा नंबर की कार में मिले 20 लाख रुपये

Mon, 12 Nov 2018 11:35 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 12 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
बरेली-दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास पुलिस चेकिंग के दौरान नोएडा नंबर की कार से 20 लाख रुपये की नकदी बरामद होने के बाद काले धन की चर्चा शुरू हो गई। पुलिस को ड्राइवर के बगल की सीट पर डिब्बे में 11 लाख और कार की डिकी से नौ लाख रुपये बरामद हुए। सभी नोट 50-100 के हैं। कार में मौजूद संभल के दो लोगों ने लखनऊ से मेंथा का तेल बेचकर रकम चंदौसी ले जाने की बात कही, लेकिन तेल बेचने की रसीद नहीं दिखा पाए। पुलिस दोनों को कार समेत फतेहगंज पश्चिमी थाने ले आई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह फतेहगंज पश्चिमी थाने के इंस्पेक्टर गोविंद सिंह फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्हें कार यूपी 16 एएफ-6546 में करेंसी ले जाने की सूचना मिली। करीब साढ़े नौ बजे कार को घेराबंदी करके पकड़ लिया गया। कार की तलाशी में ड्राइवर की बगल की सीट से एक डिब्बे में 11 लाख रुपये, जबकि डिकी से नौ लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ में कार सवार लोगों ने अपना नाम पता संभल निवासी हारून पुत्र अतीक और उस्मान पुत्र अशरफ बताया। सूचना पर एसपी देहात डॉ. सतीश कुमार, सीओ जगमोहन बुटोला भी थाने पहुंच गए। दोनों ने पूछताछ में रकम चंदौसी के मेंथा व्यापारी संजय जैन की बताई। संजय से मोबाइल पर बात होने के बाद उनके भाई महेश जैन थाने पहुंचे। पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना देने के बाद महेश को रकम सौंप दी।
विज्ञापन


मेंथा बिक्री की रसीद लेने के बाद रकम कारोबारी को सौंपी है। अभी छानबीन जारी है, अगर कुछ गड़बड़ी मिलती है तो कारोबारी को दोबारा बुला लिया जाएगा। एसएसपी समेत उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है। - डॉ. सतीश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed