फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   केसरिया सैलाब से दिल्ली हाईवे बंद, आज भी रहेगी परेशानी

केसरिया सैलाब से दिल्ली हाईवे बंद, आज भी रहेगी परेशानी

Mon, 20 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
केसरिया सैलाब से दिल्ली हाईवे बंद, आज भी रहेगी परेशानी
बरेली। दिल्ली हाईवे पर रविवार को बृजघाट से जल लेने जाने वालों की इतनी भीड़ उमड़ी कि पुल पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। इसके चलते दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को संभल से बुलंदशहर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। मगर कुछ लोग इस दिशा के लिंक मार्गों पर फंसकर भटक गए और जाम की स्थिति भी बनी। इस वजह से बरेली से दिल्ली तक का सफर 12-15 घंटे में पूरा हुआ। दिल्ली हाईवे पर यातायात की स्थिति सोमवार रात तक सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे होकर दिल्ली जाने वालों को रविवार को भी खासा परेशान होना पड़ा और यह स्थिति सोमवार रात तक बनी रहने की उम्मीद है। चौथे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का रेला बृजघाट पर आया तो ट्रैफिक गुजारने की जगह नहीं बची। इसके चलते पुल पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं रोडवेज एवं भारी वाहनों का ट्रैफिक संभल-अनूपशहर-बुलंदशहर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। रोडवेज चालकों ने बताया कि कुछ वाहन चालक रूट की जानकारी न होने के चलते भटककर लिंक मार्गों पर चले गए और फिर उन्हें परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर के कस्बा अनूपशहर में भी जाम की स्थिति बनी। इसके चलते बरेली से दिल्ली का सफर 12-15 घंटे में पूरा हुआ। वहीं दिल्ली हाईवे पर कांवड़ियों के निकल जाने के बाद सोमवार रात तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।


आज रात दस बजे खत्म होगा रूट डायवर्जन
कांवड़ यात्रा को लेकर शहर में भी रूट डायवर्जन लागू किया गया है और भारी वाहनों का शहर में प्रवेश रोक दिया गया है। यह डायवर्जन सोमवार रात दस बजे तक लागू रहेगा। लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों के लिए फरीदपुर से बड़ा बाईपास होते हुए मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर रूट तय किया गया है। बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन भी रामगंगा पुल पर रोका गया है। बरेली से आगरा और मथुरा जाने वाले वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा बाईपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होकर आ-जा रहे हैं। मुरादाबाद, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से लखनऊ आने-जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास से गुजारे गए। बदायूं के लिए रोडवेज बसें और निजी वाहनों को रामगंगा पुल से होकर अलीगंज, गैनी, आंवला, कुंवरगांव होते हुए आ-जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed