फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लांस नायक के हत्यारे के खिलाफ चार्जशीट

लांस नायक के हत्यारे के खिलाफ चार्जशीट

Thu, 24 May 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
लांस नायक के हत्यारे के खिलाफ चार्जशीट
टुल्ला : लांस नायक हत्याकांड
विज्ञापन


हेडिंग : दुकानदार मुकरे तो रिटायर्ड फौजियों को गवाह बनाकर चार्जशीट लगाई
पुलिस ने जांच में आरोपी ध्रुव चौधरी को हत्या और राजेश को षड़यंत्र रचने का दोषी माना
कैंट थाने से चार्जशीट सीओ सिटी की पेशी में भेजी गई
राजेश के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। कैंट के सदर बाजार में दिनदहाड़े लांस नायक की हत्या के मामले में दुकानदारों की बेरुखी के बाद पुलिस ने रिटायर्ड फौजी और छेड़छाड़ पीड़िता को चश्मदीद गवाह बनाकर चार्जशीट लगा दी। बीच बाजार हुई हत्या के बाद गवाही से मुकरे दुकानदारों ने पुलिस जांच की रफ्तार धीमी कर दी थी। सेना का सख्त रुख देखकर बाद में कुछ दुकानदार गवाही के लिए तैयार हुए, लेकिन पुलिस ने दुकानदारों को गवाह बनाने का रिस्क नहीं लिया। सात रिटायर्ड फौजी, छेड़छाड़ पीड़िता सहित बीस गवाहों की मदद से पुलिस ने केस में चार्जशीट लगा दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी ध्रुव चौधरी को हत्या करने और उसके भाई राजेश चौधरी को षड़यंत्र रचने का दोषी माना है। कैंट पुलिस ने चार्जशीट सीओ सिटी की पेशी में भेजी है, यहां से कोर्ट में दाखिल की जाएगी।

सदर बाजार में 22 मार्च को लांस नायक अनिल कुमार को सरेआम दो गोलियां मारकर हत्या की गई थी। बीच बाजार हुई हत्या के वक्त तमाम लोग मौजूद थे। हत्या करने के बाद ध्रुव चौधरी ने कैंट थाने जाकर सरेंडर किया था। उसने पुलिस को बयान दिया था कि बड़े भाई राजेश चौधरी को अनिल कुमार ने बाजार में थप्पड़ मारे थे, जिसकी रंजिश में उसने हत्या की है। पुलिस की कहानी के मुताबिक हत्या से कुछ देर पहले अनिल कुमार ने राजेश को इसलिए पीटा था, क्योंकि वह उनके एक फौजी दोस्त की पत्नी का पीछा करता था। उनके साथ छेड़छाड़ करता था। शिकायत होने के बाद अनिल ने राजेश को पीट दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने ध्रुव के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, मारपीट, आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। हत्या की साजिश रचने की धारा में राजेश का नाम खोला गया। वहीं एक अन्य एफआईआर पुलिस ने राजेश के खिलाफ छेड़छाड़ की दर्ज की थी। पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी लेकिन गवाही के पेंच में हत्या की रिपोर्ट में चार्जशीट नहीं लग पा रही थी। आखिरकार कैंट पुलिस ने दुकानदारों पर भरोसा नहीं दिखाया। पुलिस ने रिटायर्ड फौजी नायक भरत सिंह सोलंकी, चंदन गिरी गोस्वामी, आजाद गिरी, मेजर चौधरी, कुलदीप कुमार सहित सात फौजियों की गवाही दर्ज की है। साथ ही छेड़छाड़ पीड़िता को भी मुख्य गवाह बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हत्याकांड में दर्ज रिपोर्ट में गवाही न हो पाने के चलते चार्जशीट नहीं लग पा रही थी। रिटायर्ड फौजियों की गवाहीं के बाद केस में चार्जशीट लगाई गई है। जल्दी ही इसको कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा। - कुलदीप कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed