{"_id":"5ac455b74f1c1bb4618b546a","slug":"181522816439-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान को बंद कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की दुकान को बंद कराया
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसी शराब की दुकान में डाला ताला
रविंद्रनगर के लोग नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। रविंद्रनगर में देसी शराब की दुकान का विरोध करते हुए कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। दुकान का शटर गिराकर उसमें ताला डाल दिया गया है। सुभाषनगर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। फिलहाल दुकान को बंद करा दिया गया है।
सुभाषनगर पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक रविंद्रनगर में रामदेईनगर नाम से एक नई आवासीय कॉलोनी विकसित की गई है। इसके गेट पर एक नई देसी शराब की दुकान खोली गई थी। दुकान का मालिक सिठौरा का रहने वाला है। कॉलोनी का माहौल खराब होने की आशंका के साथ शिवसेना के पदाधिकारियों ने भी मंगलवार को दुकान का शटर गिराकर ताला डाल दिया। बता दें कि इसी तरह दो दिन पहले बदायूं रोड पर बिरोजा फैक्ट्री कॉलोनी में मीरगंज के ब्लॉक प्रमुख राजीव गुप्ता की देसी शराब की दुकान का भी विरोध किया गया था। रविवार को इसकी ओपनिंग होनी थी। कॉलोनी के रहने वालों को जब पता चला कि यहां देसी शराब की दुकान खोली जा रही है तो उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग सड़क जाम करने लगे तो सुभाषनगर थाने की पुलिस ने वहां पहुंचकर हंगामा करने वालों को शांत किया और दुकान का शटर बंद करा दिया।