फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   करंट से झुलसे संविदा लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत

करंट से झुलसे संविदा लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत

Tue, 27 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
करंट से झुलसे संविदा लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत
लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत, हाईवे जाम
विज्ञापन

पोल पर करंट लगने से था झुलसा, मुआवजे केे लिए लखनऊ नेशनल हाईव किया ठप
नवाबगंज थाना क्षेत्र के उल्दा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंसूराबाद। शनिवार को करंट से झुलसे संविदा लाइनमैन की इलाज के दौरान रविवार की रात मृत्यु हो गई। सोमवार को शव गांव पहुंचा तो मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने लखनऊ नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। मदद का आश्वासन मिलने के साथ ही करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार स्थानीय गंगा घाट श्रृंगवेेरपुर में कर दिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के उल्दा गांव निवासी कमलेश सरोज (45) पुत्र केदार नाथ स्थानीय विद्युत उपकेंद्र फतेहपुर कायस्थान में संविदा लाइनमैन के रूप में काम कर अपना परिवार चलाता था। शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह महेशगंज फीडर के उल्दा गांव में फाल्ट ठीक करने पोल पर चढ़ काम कर रहा था। तभी एकाएक लाइन चालू हो गई, जिससे वह झुलस कर गिर गया था। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
मंसूराबाद। संविदा लाइनमैन का शव सोमवार की शाम करीब चार बजे गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुन हर कोई द्रवित हो गया। इस बीच परिजनों ने सरकार से मुआवजा और मदद की मांग करते हुए ग्रामीणों संग लखनऊ नेशनल हाईवे पर महेशगंज पहुंचकर शाम पांच बजे शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसओ नवाबगंज ने परिजनों की विधायक विक्रमाजीत मौर्य से बात कराई। उन्होंने अधीक्षण अभियंता से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं एसओ ने एसडीएम द्वारा किसान के तौर पांच लाख रुपये की मदद करने की बात बताई तो परिजन मान गए। शव हटाकर अंतिम संस्कार के लिए श्रृंगवेरपुर गंगाघाट को चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लग गई वाहनों की लंबी कतार
मंसूराबाद(ब्यूरो)। शव के सड़क पर रखकर किये गये करीब आधे घंटे जाम से लखनऊ रामार्ग पर महेशगंज में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। इससे आवागमन पूरी तरह से अवरूद्ध रहा। लोगों को भारी मुश्किलें हुई।

चक्काजाम में लगे लोगों की करायी वीडियोग्राफी
मंसूराबाद। लखनऊ राजमार्ग पर संविदा लाइनमैन का शव रखकर जाम कर रहे लोगों की जब पुलिस ने वीडियोग्राफी शुरू करायी तो धीरे धीरे लोग मौके से खिसकने लगे। एसओ नवाबगंज बचन सिंह सिरोही ने जाम में लगे लोगों को बताया कि चक्काजाम में लगे लोगों के खिलाफ कार्रवायी भीकी जायेगी तब जाकर भीड़ कम हुई। हालांकि एहतियातन पुलिस पहले से ही मौके पर मौजूद रही जिससे किसी तरह की तोड़फोड़ व सम्पत्ति का नुकसान नहीं हुआ।


परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
मंसूराबाद। विद्युत उपकेंद्र फतेहपुर कायस्थान पर काम करने वाले संविदा लाइनमैन कमलेश सरोज का शव घर पहुंचा तो परिजन एकदम बेहाल हो गये। पत्नी उर्मिला देवी पुत्र बब्लू व धीरज के साथ अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल था।
चित्र परिचय: एनडब्ल्यूजे 75- मृत संविदा लाइनमैन के बिलखते परिजन व पत्नी।
76- चक्काजाम से लखनऊ राजमार्ग पर लगी वाहनों की कतार।
77, 78, 79, 80- शव रखकर लखनऊ राजामार्ग पर जाम लगाये ग्रामीण व परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed