फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   18 hundred bucks for autopsy controversy on demand

पोस्टमार्टम के लिए 18 सौ रुपये मांगने पर विवाद

Sat, 06 Aug 2016 01:13 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 06 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में पहले पुलिस अस्पताल से लावारिश शव लेकर पोस्टमार्टम कराने पहुंची। कर्मचारी उसे छोड़कर बाकी आए शवों का पोस्टमार्टम करने लगे क्योंकि लावारिस शवों का पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद करते हैं। थोड़ी देर बाद मृतक के परिजन और रिश्तेदार पहुंच गए तो पीएम हाउस के कर्मचारी उनसे 18 सौ रुपये मांगने लगे। दोनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन

शहर के थाना इज्जतनगर निवासी प्रेमपाल (50) रामपुर गार्डन के रहने वाले किसी सेठ की कार चलाते थे। इनकी शादी नहीं हुई थी। रात में किसी वजह से बीमार हुए तो मालिक ने इनको अस्पताल में भर्ती करा दिया। रात में इनकी अस्पताल में ही मौत हो गई। जब इनका शव लेने घर से कोई नहीं आया तो पुलिस ने लावारिस में शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी लावारिस लाश का पीएम 72 घंटे बाद करते हैं। जब मृतक के परिवार वालों को खबर हुई तो वह रिश्तेदारों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इनका आरोप था कि पोस्टमार्टम पर रहने वाले कर्मचारियों ने शराब के नशे में धुत होकर मृतक की भाभी विमला देवी, भाई पप्पू, चचेरे भाई जागन सिंह से जल्दी पोस्टमार्टम करने के लिए 18 सौ रुपये मांगे। वह गरीब हैं और रिक्शा चलाकर किसी तरह गुजारा करते हैं तो कहां से रुपये दें। दोनों के बीच काफी देर तक विवाद हुआ। पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी बोले- यहां तो सबसे रुपये पड़ते हैं। चाहें कोई कितना ही पॉवरफुल हो। परिवार वालों से 72 घंटे का इंतजार करने की बात कहकर दूसरे शवों का पोस्टमार्टम करने लगे। गरीबी का हवाला देने के बाद भी बिना पैसे के मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर दुष्यंत, महावीर, कृष्णपाल, भीम सिंह आदि ने अनाधिकृत तौर पर वसूली का विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed