फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Raped a young woman after ensnaring her in a web of love using a false name.

Fatehpur News: नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया

Mon, 24 Aug 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Raped a young woman after ensnaring her in a web of love using a false name.
फोटो-23-आरोपी आसिफ। स्रोत: पुलिस
असोथर (फतेहपुर)। अश्लील फोटो और वीडियो वायरल की धमकी देकर युवती को शारीरिक शोषण के लिए ब्लैकमेल करने वाले बिहार के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हिंदू नाम से युवती को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने युवक को मिलने बुलाया और पुलिस को सूचना देकर उसे गिरफ्तार करा दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की इंस्टाग्राम के जरिये पप्पू नाम के युवक से पहचान हुई। युवती ने बताया कि वह खुद को हिंदू बताता था। करीब तीन माह पहले युवती से मिलने आया। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद बिहार बुलाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। विरोध पर युवती की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए।
विज्ञापन

पुलिस ने 11 अगस्त को युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने युवती की इंस्टाग्राम आईडी से युवक के साथ चैट की और उसे मिलने के लिए असोथर बुलाया। वह शनिवार शाम असोथर पहुंचा। यहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आसिफ बताया। वह बिहार प्रांत पूर्णिया जिला डगरूआ थाने के वार्ड नंबर एक गेरकी निवासी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

फोटो-23-आरोपी आसिफ। स्रोत: पुलिस

फोटो-23-आरोपी आसिफ। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed