{"_id":"6a8b42d3efc0180ab906f2c7","slug":"theft-from-a-house-in-khatkad-revealed-three-accused-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-158963-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खटकड़ में घर से हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खटकड़ में घर से हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 23जेएनडी10-पुलिस गिरफ्त में मकान से चोरी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। उचाना थाना पुलिस ने गांव खटकड़ में हुई घर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खटकड़ निवासी अंकुश, विक्रम उर्फ मोटा और सावन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए गेहूं के सात कट्टे बरामद किए हैं। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है।
खटकड़ निवासी बीरूराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 20 दिन पहले वह मकान पर ताला लगाकर बीमार पुत्रवधू की देखभाल के लिए कैथल गए थे। वापस लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला। घर की जांच करने पर गैस सिलिंडर, पंखा, इन्वर्टर-बैटरी, पीतल के बर्तन, अनाज की टंकी में रखा गेहूं, दो लीटर सरसों तेल, सोने का ताबीज और दो सोने की तबीजी गायब मिलीं।
बीरूराम ने अपने स्तर पर चोरों की तलाश की तो गांव के ही सावन, रमलू, अंकुश और एक अन्य युवक के चोरी में शामिल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में खटकड़ निवासी अंकुश, विक्रम उर्फ मोटा और सावन को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से गेहूं के सात कट्टे बरामद कर लिए हैं। अन्य आरोपियों बारे पूछताछ की जा रही है।