{"_id":"5ccf3c7dbdec22074909eee3","slug":"171557085309-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग से नोटिस पहुंचा तो व्यापारी ने बिल बताए फर्जी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विभाग से नोटिस पहुंचा तो व्यापारी ने बिल बताए फर्जी
विज्ञापन
बरेली। विभाग से टैक्स जमा न होना का नोटिस पहुंचा तो व्यापारी ने फाइल में लगे बिलों को फर्जी बता दिया। व्यापारी के मुताबिक उन्हें फंसाने के लिए साजिशन फर्जी बिल बुक छपाकर बिल जमा किए गए। व्यापारी ने आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर सौंपी है।
बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला लोधी टोला पुराना शहर निवासी मजहर बेग कुछ वक्त पहले तक मैसर्स एमबी ट्रेडर्स के नाम से रेता बजरी की एक फर्म चलाते थे। मजहर ने बताया कि व्यापार के नियमों में संशोधन होने के बाद से काम हलका होने के कारण फर्म को बंद करना पड़ा था। वह अपना बकाया टैक्स भी जमा कर चुके थे। उनके मुताबिक कुछ दिन पहले उन्हें वाणिज्य कर विभाग से एक नोटिस आया। नोटिस में टैक्स न जमा किए जाने की बात थी। उन्होंने कार्यालय जाकर पता किया तो कुछ अतिरिक्त बिल उनकी फाइल में लगे मिले, जोकि उन्होंने अपनी फर्म के न होकर फर्जी बताए। आरोप है कि किसी व्यक्ति ने रंजिशन उन्हें फंसाने के लिए विभाग में फर्जी बिल जमा कर दिए थे। बताया कि फाइल में लगे बिलों में उनके साइन नहीं हैं और उनकी छपाई का तरीका भी अलग है।