{"_id":"5cae494bbdec22144a273d45","slug":"171554925899-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठे मुकदमे खत्म करने को मांगे तीस लाख, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झूठे मुकदमे खत्म करने को मांगे तीस लाख, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हरियाणा के एक व्यक्ति ने रेलवे खानपान ठेकेदार के ऑफिस से चेक बुक और दस्तावेज चोरी कर लिए। इसके बाद युवक ने ठेकेदार पर झूठे मामले में मुकदमे दर्ज करा दिया। आरोप है कि युवक मुकदमों को खत्म करने के लिए तीस लाख रुपये की मांग कर रहा है। रेलवे ठेकेदार ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजेंद्रनगर के आशीष कुमार अग्रवाल जंक्शन पर रेलवे के खानपान के ठेकेदार हैं। उन्होंने फरीदाबाद (हरियाणा) में रेलवे का ठेका लिया, वहां उनकी मुलाकात एक स्थानीय ठेकेदार मोहित भाटिया से हुई। आशीष ने मोहित को दिहाड़ी पर नौकरी पर रख लिया। इसके बाद काम के सिलसिले में मोहित ने बरेली आना शुरू कर दिया। मार्च और अप्रैल 2018 में मोहित कई बार बरेली आए। एक दिन वह ऑफिस आए। वह चाय पीने के दौरान ऑफिस के कागज देखने लगे। इसके बाद वह फरीदाबाद चले गए। दो महीने बाद मोहित ने लीगल नोटिस भेजा जिससे उन्हें पता चला कि ऑफिस आने के दौरान मोहित ने पंजाब नेशनल बैंक के चेक और जरूरी कागज चोरी कर अपने साथ ले गए थे। आशीष का आरोप है कि मोहित मुकदमों को खत्म करने के लिए तीस लाख रुपये मांग रहा है। आशीष ने मोहित के खिलाफ थाना प्रेमनगर में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच के लिए टीम फरीदाबाद जाएगी।