{"_id":"5caba647bdec2213ed0cce7a","slug":"171554753095-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर की गाड़ी से 16 पेटी दवा चोरी, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसपोर्टर की गाड़ी से 16 पेटी दवा चोरी, रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किला क्षेत्र के लीची बाग स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी इंटर स्टेट गुड्स कैरियर के चालक इंद्रदेव 18 मार्च को पिकअप से परचून और दवाएं लेकर लेकर लखनऊ जा रहे थे। जनपद अयोध्या, बीकापुर क्षेत्र के कनावा निवासी इंद्रदेव के मुताबिक मिनी बाईपास पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास उन्हें कंपनी के मैनेजर ने कुछ कागज ऑफिस में छूट जाने के बात कही। उन्हें वहीं रुकने को बोला। कुछ ही देर में एक कर्मचारी ने उन्हें कागज दिए और वह वहां से निकल गए। बिथरी क्षेत्र के गांव रजऊ में कुछ और सामान लोड करने रुके तो पीछे डाले की रस्सियां कटी मिलीं। ऊपर चढ़कर देखा तो 16 पेटी दवाएं गायब थीं। उनके मुताबिक पेट्रोल पंप के पास ही किसी ने उनकी गाड़ी से पेटियां चुरा लीं। पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।