फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वारंटी पकड़ने गई पुलिस पर हमला, सिपाही का मोबाइल तोड़ा

वारंटी पकड़ने गई पुलिस पर हमला, सिपाही का मोबाइल तोड़ा

Mon, 01 Apr 2019 01:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
वारंटी पकड़ने गई पुलिस पर हमला, सिपाही का मोबाइल तोड़ा
सीबीगंज। वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर वारंटी और उसके परिजन ने हमला कर दिया। इसमें एक सिपाही का मोबाइल भी टूट गया। टीम पर हमले की सूचना पर थाने से पुलिस बल घटनास्थल पहुंचा और घेराबंदी कर वारंटी को दबोच लिया।
विज्ञापन

सीबीगंज थाने के दरोगा सिद्धार्थ उपाध्याय, सिपाही विवेक कुमार व शोएब खान रविवार रात आठ बजे सर्वोदयनगर कॉलोनी में वारंटी प्रदीप को पकड़ने पहुंचे। पुलिस को देखते ही प्रदीप एवं उसके परिजन ने अभद्रता शुरू कर दी और फिर हमला कर दिया। इस दौरान खींचतान में सिपाही शोएब का मोबाइल टूट गया। पुलिस पर हमले की सूचना जब थाने पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। थाने से एसएसआई प्रेमपाल वार्ष्णेय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर प्रदीप को दबोच लिया और उसे थाने ले आए। आरोपी प्रदीप के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज है। इसमें उसका गैर जमानती वारंट आया था। घटना के बारे में दरोगा सिद्धार्थ उपाध्याय से जानकारी की तो उन्होंने कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया। वहीं, इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम से मारपीट की जानकारी होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि अगर ऐसा होगा तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed