{"_id":"5c8ff6d6bdec22140966db0a","slug":"171552938710-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी के एमडी पर महिला वर्कर ने कराई छेड़छाड़ की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी के एमडी पर महिला वर्कर ने कराई छेड़छाड़ की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक मार्केटिंग कंपनी में दो दिनों से चल रहे विवाद के बाद महिला कर्मचारी ने सोमवार को इज्जतनगर थाने में अपने ही प्रबंध निदेशक के खिलाफ कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की रिपोर्ट करा दी। पुलिस ने पूछताछ की तो एमडी ने सफाई दी कि कंपनी में हो रहे घपलों पर उन्होंने कार्रवाई की तो उनके खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही इस मामले में गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई करेगी।
मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र की निवासी 19 वर्षीय युवती यहां कर्मचारी नगर में एक मार्केटिंग व फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है। कंपनी का एक दफ्तर फरीदपुर में भी है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी को युवती ने तहरीर देकर बताया कि कंपनी के एमडी आकाश और वे लोग आसपास बने कमरों में रहते हैं। आरोप लगाया कि बीती रात करीब 12 बजे एमडी उसके कमरे में आए और उससे छेड़छाड़ करने लगे। उसने विरोध किया तो अपने कमरे में चले गए। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर इंस्पेक्टर ने मौके पर पुलिस भेजी तो दफ्तर बंद मिला। उन्होंने जानकारी की तो पता लगा कि रविवार को मारपीट व अभद्रता की शिकायत लेकर युवती फरीदपुर कोतवाली गई थी। वहां से पुलिस ने उसे बरेली दफ्तर के क्षेत्र के हिसाब से इज्जतनगर थाने जाकर रिपोर्ट कराने को कह दिया। युवती की रिपोर्ट लिख ली गई है। एमडी इसमें दूसरी ही कहानी बता रहे हैं। जांच में सच सामने आ जाएगा।