फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रिश्तेदार युवक से शादी पर अड़ी किशोरी, पुलिस ने घर भेजा

रिश्तेदार युवक से शादी पर अड़ी किशोरी, पुलिस ने घर भेजा

Wed, 13 Mar 2019 01:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार युवक से शादी पर अड़ी किशोरी, पुलिस ने घर भेजा
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की एक किशोरी शादी की जिद करके रिश्तेदार युवक से घर चली गई। किशोरी की मामी ने उसे नशा देकर ले जाने और दुष्कर्म करने की तहरीर दी। जांच के बाद सच सामने आने पर पुलिस ने किशोरी को उसकी मां के पास भेज दिया। मामी की ओर से तहरीर देकर बताया गया था कि 16 वर्षीय भांजी ननिहाल में उनके पास रहने आई थी। तभी उनकी तहेरी बहन का बेटा आया और कहा कि किशोरी की मां ने उसे बुलाया है। उन्होंने जाने दिया तो पता लगा कि उनकी भांजी को नशा देकर देहरादून में रखा गया था और उससे युवक ने दुष्कर्म किया। सुभाष नगर इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि जांच में पता लगा कि लड़की नाबालिग है और उसी लड़के से शादी करना चाहती है। उन्होंने उसे समझाया कि बालिग होने और पढ़ाई के बाद वह भविष्य का फैसला ले। तब वह अपने परिजनों के साथ चली गई।
विज्ञापन


नाबालिग को ले जाकर जबरन पढ़वाया निकाह, रिपोर्ट
सीबीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की को ले जाकर जबरन निकाह पढ़वाने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि पड़ोसी गांव निवासी जीशान छह साथियों की मदद से तमंचे के बल पर उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गया। जब वे तलाश करती हुई जीशान के घर पहुंचीं तो वहां उनकी बेटी और जीशान का एक मौलवी जबरन निकाह पढ़ा रहे थे। उन्होंने रोकना चाहा तो जान से मारने की धमकी दी और वहां से भगा दिया गया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में रिपोर्ट कराई है। साथ ही लड़की को बरामद करने की गुहार लगाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने दिए प्रेमी युगल को सुरक्षा देने के आदेश
सीबीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव से फरार प्रेमी युगल को लेकर जहां तनाव बरकरार है, वहीं दोनों को सुरक्षा देने के लिए हाईकोर्ट ने थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं।

एक सप्ताह पहले लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गांव के ही पांच लोग उनकी नाबालिग बेटी को शादी में ले जाने की बात कहकर ले गए। जब बेटी घर नहीं पहुंची तो उन्होंने इन लोगों से बात की। तब यह गोलमोल जवाब देने लगे। बताया कि तुम्हारी बेटी प्रेमी के साथ चली गई है। लड़की के पिता ने पांचों आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं लड़की ने खुद को बालिग बताकर प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली। परिजनों से जान का खतरा बताते हुए हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर सीबीगंज राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि हाईकोर्ट से लड़की को सुरक्षा देने का आदेश आया है। इसका पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed