{"_id":"5c2a752cbdec2256f652098e","slug":"171546286380-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन गिरने से मजदूर की मौत का मामलाः पिता ने बिजली ठेकेदार के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन गिरने से मजदूर की मौत का मामलाः पिता ने बिजली ठेकेदार के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कांधरपुर में बिजली के पोल लगाते वक्त हाईटेंशन लाइन गिरने से आईटीआई छात्र की मौत के मामले में उसके पिता ने ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट कराई है। छात्र दिहाड़ी मजदूर के रूप में पोल लगाने का काम करा रहा था।
सौभाग्य योजना के तहत शुक्रवार को कैंट के गांव कांधरपुर में बिजली के पोल लगाए जा रहे थे। इस काम का ठेका बजाज कंपनी को मिला है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कांधरपुर के पटेल मार्केट के सामने पोल लगाते समय हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। उमरसिया निवासी नरेश की मौत हो गई और उसका साथी मुरारी बिजली के तार की चपेट में आ गए। तारों से उठती ऊंची लपटें देख बाजार में भगदड़ मच गई। एक इलेक्ट्रीशियन ने कांधरपुर उपकेंद्र में फोन करके बिजली सप्लाई बंद कराई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां 22 वर्षीय नरेश को मृत घोषित कर दिया गया। नरेश फरीदपुर की आईटीआई का छात्र भी था। घटना के बाद ठेकेदार और विभाग ने पल्ला झाड़ लिया था। इसके बाद सोमवार को नरेश के पिता भूपराम ने ठेकेदार गौरव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि ठेकेदार उनके बेटे को बुलाकर लाया था और बिना सुरक्षा संसाधनों काम करा रहे थे। ठेकेदार की इसी लापरवाही के चलते उनके बेटे की जान चली गई।
भूपराम की ओर बेटे की मौत के लिए ठेकेदार गौरव को दोषी बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना की विवेचना शुरू कर दी गई है। उसके अनुसार ही कार्रवाई होगी। - देवेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक कैंट