{"_id":"5c291be0bdec2256a8714fff","slug":"171546197984-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के लती आबकारी सिपाही ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के लती आबकारी सिपाही ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुरादाबाद में तैनात आबकारी सिपाही ने अपने ही घर की तीसरी मंजिल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सुभाष नगर में खालसा स्कूल के पीछे रहने वाले 47 वर्षीय देवेंद्र अरोड़ा उर्फ जॉनी कई साल से मुरादाबाद में तैनात थे। करीब पांच साल से स्मैक जैसे मादक पदार्थों का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य काफी खराब हो गया था। परिवार से अलग तीसरी मंजिल पर कमरे में रहते थे। रविवार को दिन में किसी समय उन्होंने मफलर से पंखे में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। शाम के वक्त परिवार के लोगों ने यह देखा तो पुलिस को बुलाया। इंस्पेक्टर हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि शव के पास मिले सुसाइड नोट पर लिखा था कि नशे की वजह से परेशान होकर यह कदम उठा रहा है, परिजनों को परेशान न किया जाए। पत्नी उर्मिला की ओर से मिली सूचना के आधार पर पंचनामा भरवाया गया है। देवेंद्र की तीन बेटियां हैं। उनका छोटा भाई बरेली में ही आबकारी का सिपाही है। आबकारी अधिकारियों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।