फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बेस कैंप के पास जंगली हाथियों ने डाला डेरा

पालतू हाथियों के बेस कैंप के पास जंगली हाथियों ने डाला डेरा

Sun, 23 Dec 2018 09:33 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 23 Dec 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
बेस कैंप के पास जंगली हाथियों ने डाला डेरा
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
पिछले तीन दिनों से जंगली हाथियों का एक झुंड पालतू हाथियों के सलूकापुर स्थित बेस कैंप के पास डेरा जमाए है। नर और मादा हाथियों के एक साथ होने पर पार्क प्रशासन ने हाथियों के कुनबे में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


दुधवा नेशनल पार्क के वन्यजीव प्रतिपालक एसके अमरेश ने बताया कि जंगली हाथियों का एक झुंड दुधवा के जंगलों में भ्रमण करता हुआ सलूकापुर बेस कैंप आ पहुंचा। सलूकापुर मेें ही दुधवा के पालतू हाथी रखे जाते हैं। यह झुंड पिछले तीन दिनों से सलूकापुर बेस कैंप के पास ही डेरा डाले है। तीन दिनों में झुंड के नर हाथियों ने दुधवा की दो पालतू मादा हाथी 25 वर्षीय श्रीलोचना और चमेली के साथ मेटिंग की। हाथियों की देखभाल करने वाले महावतों ने इसकी पुष्टि करते हुए सूचना पार्क के वरिष्ठ अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन


पालतू मादा हाथी श्रीलोचना की एक मादा बच्ची सुहेली अभी पांच वर्ष की है। जबकि चमेली का एक नर बच्चा विनायक भी अभी पांच साल का ही है। हाथियों का गर्भकाल करीब दो साल होता है। महावतों की मानें तो यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो दुधवा के हाथी परिवार में दो साल बाद कम से कम दो और नए मेहमान आ सकते हैं। अभी यह जंगली हाथी सलूकापुर बेस कैंप के पास ही मौजूद हैं। इससे और प्रजनन की संभावनाएं बनी हुई हैं। महावत इनकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलूकापुर बेस कैंप के पास जंगली हाथी पिछले तीन चार दिनों से डेरा डाले हैं। महावतों ने झुंड के नर हाथियों और दो पालतू हाथियों के बीच मेटिंग होने की सूचना दी है। हाथी परिवार और पार्क प्रशासन के लिए यह शुभ संकेत है। दो साल बाद खुशखबरी मिल सकती है।
- महावीर कौजलगि, उपनिदेशक, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed