फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर 35 हजार की ठगी

क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर 35 हजार की ठगी

Thu, 07 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर 35 हजार की ठगी
प्रदेश महासचिव के बेटे
विज्ञापन

से 35 हजार की ठगी
- चेक में भरे गए अंकों को मिटाकर 35 हजार रुपये लिख बैंक से कैश कराने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव अरविंद अग्रवाल के बेटे यश अग्रवाल से क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर 35 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने थाना इज्जतनगर में अज्ञात आरोपी युवक और युवती के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस को शॉप और बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी सौंपी है।

पीड़ित यश का आरोप है कि पीलीभीत बाईपास स्थित त्रिमूर्ति चौराहा के पास उनकी मोबाइल की दुकान है। बीते मंगलवार को एक युवती ने फोन कर एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाने की बात कही, साथ ही एक एजेंट को पैन और आधार कार्ड समेत 99 रुपये का चेक देने को कहा। पांच जून की सुबह एजेंट बनकर पहुंचे ठग को दस्तावेज समेत 99 रुपये का चेक सौंप दिया गया। आरोप है कि चेक में भरे गए अंकों को मिटाकर 35 हजार कर खाते से रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed