Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   20 police stations along the 230 km stretch from Sirsa to Rohad toll... a massive consignment of illegal cartridges passes through, completely unchecked.

सिरसा से रोहद टोल तक 230 किमी में 20 थाने...अवैध कारतूस की मेगा खेप बेखौफ पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक/बहादुरगढ़। सिरसा से 25,000 कारतूसों की मेगा खेप लेकर चले तस्कर 230 किलोमीटर दूर बहादुरगढ़ के रोहद टोल प्लाजा पहुंच गए और रास्ते में आए छह जिलों के 20 थानों की पुलिस को कोई भनक भी न लगी। इसने गाड़ियों की सघन जांच की भी पोल खोल दी है।
हफ्तेभर से पुलिस अधिकारी रोजाना प्रदूषण के बहाने तो कभी दिवाली को लेकर विशेष चौकसी के दावे करते आ रहे हैं। जांच के नाम पर घंटों वाहनों को रोके जाने से कई रास्तों में घंटों जाम भी लगे हैं। लेकिन, चौकसी की पोल कारतूसों की खेप के सिरसा से रोहद टोल तक पहुंच जाने से खुल चुकी है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-9 से गुजरने पर सिरसा से रोहद टोल तक के 230 किलोमीटर के रास्ते में 20 थाने आते हैं। इनमें सिरसा, फतेहाबाद व हिसार के चार-चार, हांसी के दो, रोहतक के पांच और झज्जर जिले का एक थाना आता है। इसमें कई जगह पुलिस नाके भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों का दावा है कि अपराधी किसी भी नाके को पार नहीं कर सकते। लेकिन, यह दावा धरा रह गया। उत्तर भारत के इतिहास की सबसे बड़ी कारतूसों की खेप लेकर तस्कर सिरसा से दो गाड़ियों से चले और बेखौफ गुजरते गए।
शुक्र है बिहार पुलिस का, जिसने रोहतक एसटीएफ को तस्करों की सूचना दी और पांच आरोपी दबोच लिए गए। अब तीनों राज्यों की पुलिस इस संगठित अपराध की कड़ियों का पता लगाकर ध्वस्त करने का प्रयास कर रही है।
-----

हर गाड़ी की जांच संभव नहींः एसपी
रोहतक के ही पांच थानों को पार करके तस्करों के बहादुरगढ़ तक पहुंच जाने के सवाल पर रोहतक पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित कहते हैं, यह सही है कि एसटीएफ ने उन्हें विशेष सूचना पर पकड़ा है लेकिन हमारी पुलिस भी सतर्क है। फिर भी, हर गाड़ी की चेकिंग संभव नहीं है। तस्कर इसी का फायदा उठा ले गए।
-----------------
बड़ा सवालः यूपी में कहां पहुंचाने थे कारतूस, कौन है किसके इशारे पर चल रहा नेटवर्क
आरोपियों को रिमांड पर लेकर खुलासा करेगी पुलिस, कई राज्यों तक सप्लाई चेन से भी उठेगा पर्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। रोहद टोल प्लाजा के पास 25000 कारतूसों की बरामदगी ने तस्करी के तीन राज्यों तक फैले नेटवर्क का खुलासा किया है। हालांकि, इसकी पूरी कड़ियां जुड़नी बाकी हैं। सवाल यह भी है कि इतनी बड़ी खेप आखिर देनी किसे थी और पूरे खेल का असली खिलाड़ी कौन है?
सिरसा के महक गन हाउस के मालिक विजय गोयल के कारतूस बेचने और बदायूं गन हाउस के मालिक अफीफुद्दीन उर्फ मुन्ना खान के खरीदने की जानकारी सामने आ ही चुकी है। दोनों एसटीएफ के शिकंजे में हैं। इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ का इंतजार है। वैसे, कारतूसों की पैकिंग गैंग के सुनियोजित काम का ही संकेत है।

एसटीएफ के मुताबिक, महिला को साथ लेकर चलना भी पुलिस को चकमा देने का ही प्रयास है। बिहार तक 20,000 कारतूस पहुंचा ही चुके थे। इसके पकड़े जाने से इनकी पोल खुली। यह लोग पहले कितनी बार कितने कारतूस कहां-किसको बेच चुके हैं, इसका पता लगाना अभी बाकी है। यह कारतूस कहां पहुंचाने थे, क्या यह एक व्यक्ति की मांग थी या कोई संगठित गिरोह की जरूरत, पुलिस को बहुत कुछ उगलवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed