{"_id":"5a624ef64f1c1ba4268b55aa","slug":"171516392182-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल की बच्ची से हैवानियत, पड़ोसी पर रिपोर्ट
0 मऊआइमा पुलिस जुटी आरोपी युवक की तलाश में
अमर उजाला ब्यूरो
कल्याणपुर (इलाहाबाद)।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गुरुवार को बच्ची ने रोते हुए घर वालों से बताया तो परिजन आरोपी के घर पहुंच गए। यहां आरोपी के घरवालों ने उल्टे परिवार वालों को ही लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपियों की खोज शुरू कर दी है।
थाना मऊआइमा इलाके के एक गांव की रहने वाली सात साल की एक बच्ची के साथ पड़ोस का रहने वाला एक युवक काफी समय से छेड़खानी कर रहा था। सहमी बच्ची ने डर के मारे घर वालों से कुछ नहीं बताया था। गुरुवार को पड़ोसी युवक उसे अपने कमरे में उठा ले गया और उसके साथ रेप किया। लहूलुहान बच्ची घर पहुंची तो घर वालों के होश उड़ गए। वे तुरंत युवक के घर पर शिकायत करने पहुंचे। युवक तो नहीं था लेकिन उसके घर वालों ने बच्ची के परिवारवालों के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी-डण्डे लेकर दौडा लिया। पीड़ित शुक्रवार को मऊआइमा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी विजय कुमार के खिलाफ पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी के भाई अजय कुमार तथा पिता राम बरन के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। एसओ पंकज सिंह का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म कि ये जाने का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।