फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मारपीटकर महिला को कुएं में फेंका

मारपीटकर महिला को कुएं में फेंका

Tue, 20 Jun 2017 12:02 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
मारपीटकर महिला को कुएं में फेंका
माधोटांडा (पीलीभीत)।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से लगाए जा रहे बिजली के खंभे की जगह को लेकर शुरू हुए विवाद में दबंगों ने एक महिला की पिटाई करने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया। बाद में पुलिस ने लोगों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला और सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कस्बे के मोहल्ला पासवान में सोमवार को नगर पंचायत कलीनगर की ओर से बिजली के पोल लगाए जा रहे थे। एक पोल वहां आत्माराम के मकान के बाहर लगाया जाना था। इस बीच ठेकेदार की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पड़ोस के लालजीत ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उसका कहना था कि पोल उस जगह पर लगने से तार उसकी छत से गुजरेगा। इसी को लेकर काफी देर तक बहस होती रही। इस पर कर्मचारी पोल लगाए बिना ही लौट गए।
विज्ञापन

शाम को लालजीत, परमेश्वरी और हरिशंकर ने बिजली का पोल मौके से हटाना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर आत्माराम की पत्नी शांति देवी ने इसका विरोध किया। गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में तीनों आरोपियों ने शांतिदेवी की पिटाई कर दी। फिर आरोपियों ने शांति को उठाकर नजदीक के कुएं में फेंक दिया। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर यूपी 100 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह महिला को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस महिला को माधोटांडा पीएचसी ले गई जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर सीएचसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली का पोल लगाए जाने की जगह को लेकर विवाद हुआ है। महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया है। एक आरोपी लालजीत हिरासत में है। अन्य दो की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला के पति से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
- मनोज कुमार त्यागी, एसएचओ माधोटांडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed