{"_id":"594017ce4f1c1ba40a8b45eb","slug":"171497372622-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिमांड आने के बाद होती है लग्जरी कार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिमांड आने के बाद होती है लग्जरी कार की लूट
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
शहर के हाईवे पर बने मॉल और शादी पैलेस के सामने से लग्जरी कारों को लूटने वाले गिरोह का सुराग लगाने के लिए एक पुलिस टीम मुरादाबाद रवाना हुई है। एरिया के पुराने लूटपाट से संबंधित कई बदमाशों के घर पर दबिशें देकर पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए उठाया है। वहीं ड्राइवर अर्जुन से पूछताछ के बाद एसपी सिटी रोहित सिंह सचवाण ने बताया कि लग्जरी कारों के लूट का तौर तरीका एक जैसा है। पुलिस आशंका जता रही है कि यह गिरोह कई डीलरों के संपर्क में है। बाकायदा कार की लूट डिमांड के अनुसार ही की जा रही है। इनके निशाने पर सिर्फ लग्जरी कार हैं।
पुलिस इस नतीजे पर इसलिए पहुंची है क्योंकि ड्राइवरों ने बताया कि कार लूट के बाद बदमाश किसी से मोबाइल पर संपर्क में रहते हैं। बदमाशों उसको बॉस कहकर बुला रहे हैं। लूट के बाद बता दिया जाता है कि माल हाथ आ चुका है। डिलीवरी कहां होनी है। चूंकि आर्य मिष्ठान भंडार के मालिक प्रभाकर और अनेजा ग्रुप के अधिकारी गुलशन बत्रा और लैब संचालक संदीप माहेश्वरी सभी की कार लूट के बाद ड्राइवरों को मुरादाबाद हाईवे पर ही फेंका गया है, इसलिए पुलिस मुरादाबाद और संभल के गिरोह पर वारदातों को अंजाम देने का शक कर रही है।
ड्राइवर के रुपये भी लूटे
अर्जुन ने बताया कि लूट के बाद बदमाशों ने उसको पिछली सीट के नीचे डाल कर कंबल डाल दिया था। उसकी पिटाई की गई। जेब में रखे पर्स से करीब 600 से 700 रुपये भी लूट लिए गए। उसने बताया कि कार में नीचे उसको आभास होता रहा कि बदमाश कार को हर तरह की रोड पर लेकर गए। कही सपाट रोड थी तो कही गड्ढ़े मिले थे। बदमाशों ने ड्राइवर को फेंकने से पहले उसका मोबाइल तोड़कर उसे दे दिया था।
विज्ञापन
बदमाशों ने बदला रूट, सीसीटीवी में नहीं आए नजर
पिछली वारदात में बदमाशों ने फतेहगंज टोल प्लाजा के सीसीटीवी में कैद हुए थे। इस बार बदमाशों ने भागने का रूट बदल दिया है। इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर नरेश त्यागी अपनी टीम के साथ टोल प्लाजा गए। लेकिन सीसीटीवी में क्रेटा कार गुजरते हुए नजर नहीं आई है। पुलिस हाईवे के लिंक रोड पर जांच कर रही है।
मुरादाबाद में तैयार हो रहा बदमाशों का स्केच
इज्जतनगर थाने की पुलिस ड्राइवर अर्जुन को मुरादाबाद लेकर पहुंची है। अर्जुन के मुताबिक उसने तीन बदमाशों के चेहरे पहचान लिये थे। बदमाश बेनकाब थे। मुरादाबाद फोरेंसिक लैब में स्केच एक्सपर्ट के जरिये बदमाशों के स्केच तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि इन स्केच की मदद से बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
टेंपो वाले के मोबाइल से ड्राइवर ने किया था फोन
गुलशन बत्रा के मुताबिक रात करीब पौने दस बजे ड्राइवर का फोन आया था। उसने बताया कि मुरादाबाद के आगे संभल के लिए जाने वाली लिंक रोड पर उसको फेंक दिया गया था। रात करीब आठ बजे उसको बाग में बांधकर फेंका गया था। वह पैदल लिंक रोड तक आया। फिर एक बाइक वाले से लिफ्ट लेकर वह हाईवे पर आया। टेंपो वाले की मदद से हाईवे की चौकी तक पहुंचा था। टेंपो वाले के फोन से उसने गुलशन बत्रा को लूट के बारे में बताया था।
मॉल में बाहर लगेंगे सीसीटीवी और सिक्योरिटी
एसएसपी ने बताया कि फीनिक्स मॉल प्रबंधन को पत्र लिखा जा रहा है। अब उन्हें मॉल के बार सिक्योरिटी और सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा। वहीं लोगों को जागरुक करने के लिए साइन बोर्ड लगेंगे। ताकि कार को हाईवे पर पार्क नहीं किया जाए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी और सिक्योरिटी सिर्फ माल के अंदर ही रहती है। वहीं वारदातों के बाद पुलिस की ड्यूटी मॉल के सामने बढ़ा दी गई है।
यह है कार लूट का मामला
अनेजा ग्रुप में अधिकारी और शराब कारोबारी गुलशन बत्रा सोमवार दोपहर तीन बजे परिवार के साथ फीनिक्स मॉल पहुंचे थे। हाईवे के किनारे ड्राइवर अर्जुन निवासी भरतौल के साथ क्रेटा कार को खड़ा किया था। बच्चों के साथ फास्ट फूड रेस्टोरेंट में सवा घंटा बिताने के बाद वह वापस लौटे तो ड्राइवर सहित कार लापता था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला था।
जीपीएस लगाने से पहले ही कार लूटी
गुलशन बत्रा ने बताया कि वह क्रेटा कार में ट्रेसिंग डिवाइस लगवाना चाहते थे। कार नई थी, इसलिए डिवाइस लगवाने की बात टल रही थी। इससे पहले कार में डिवाइस लगवा पाते, वह लूट ली गई।