{"_id":"5c97b7cabdec22493442e4c3","slug":"161553446858-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को बुलाने आया, गवां दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहसवान (बदायूं)। पत्नी को बुलाने ससुराल आए एक युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम दीनापुर निवासी इतवारी (25) पुत्र लखपत की शहबाजपुर मोहल्ले में ससुराल है। इतवारी शनिवार शाम अपनी पत्नी गायत्री देवी को ले जाने ससुराल आया था लेकिन उस वक्त वह काफी शराब पिये हुए था। इससे ससुराल वालों ने गायत्री को साथ भेजने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर इतवारी बड़ेरिया स्थित रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर ससुराल से चला गया। देर रात रास्ते में बड़ेरिया गांव के पास उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में इतवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने था। कोतवाली पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।