{"_id":"5c895c62bdec2214757c4434","slug":"161552505954-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की बाइक रजिस्ट्री दफ्तर से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता की बाइक रजिस्ट्री दफ्तर से चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भाजपा किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री प्रशांत सक्सेना की बाइक चोरी कर ली गई। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी कि वे उप निबंधक कार्यालय में कातिब का काम करते हैं। रोज की तरह डिस्कवर बाइक दफ्तर में खड़ी की थी। शाम को पता लगा कि बाइक चोरी हो चुकी है। ब्यूरो
किला पुलिस ने पकड़ा बाइक चोरों का गैंग
बरेली। किला थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से वाहन चोरों के एक गैंग को पकड़ा है। इसमें शाहजहांपुर जिले के पांच से सात चोर बताए जा रहे हैं जिनसे चोरी की पांच बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस इनके सहारे दूसरे वाहन चोरों को पकड़ने और कुछ अन्य बाइक की तलाश में धरपकड़ कर रही है। बड़ा खुलासा करने की तैयारी में लगी पुलिस जानकारी देने से बच रही है। इंस्पेक्टर किला डीसी शर्मा का कहना था कि कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही नतीजा सामने आ जाएगा। ब्यूरो
एससी एक्ट में रिपोर्ट लिखने के मांग रहे दस हजार
बरेली। शहर के अशरफ खां छावनी निवासी श्यामलाल ने डीजीपी को भेजे पत्र में बताया है कि अधिकारी किसी सूचना पर तत्काल एक्शन की बात करते हैं पर ये सब दिखावा है। उन्होंने नवाबगंज के ठिरिया सैदपुर निवासी दो भाईयों के खिलाफ जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने, दबंगई से जमीन का फर्जी बैनामा कराने की तहरीर एक साल पहले दी थी पर आज तक उसका निस्तारण नहीं हो सका। बताया कि पोर्टल पर की गई शिकायत का भी थानेदार ने गोलमोल जवाब दे दिया। अब पुलिस उससे इनके खिलाफ रिपोर्ट कराने के बदले दस हजार रुपये मंग रही है। ब्यूरो