फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15 साल पुराने वारंट में गलत व्यक्ति को पीटकर कोर्ट ले गई पुलिस

15 साल पुराने वारंट में गलत व्यक्ति को पीटकर कोर्ट ले गई पुलिस

Wed, 23 Jan 2019 01:07 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
15 साल पुराने वारंट में गलत व्यक्ति को पीटकर कोर्ट ले गई पुलिस
बरेली। आर्म्स एक्ट के 15 साल पुराने मामले में वारंट होने के बाद बार-बार फजीहत झेल रही पुलिस ने फर्जी व्यक्ति को पकड़कर कोर्ट में पेश कर दिया। वहां पकड़े गए व्यक्ति की पत्नी ने कोर्ट में पुलिस की सारी पोल खोल दी और पति को पीटने का आरोप भी लगाया। इस पर कोर्ट ने पकड़े गए युवक को जेल भेजते हुए बुधवार को विवेचक को तलब किया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर भोजीपुरा पुलिस ने गांव निवासी लल्ला पुत्र छोटेलाल को कोर्ट में पेश किया। यहां लल्ला की ओर से उसकी पत्नी उर्मिला की गुहार लेकर वकील अब्दुल शाहिद खान पहुंचे। बताया कि लल्ला का असली नाम मनोज कुमार उर्फ लल्ला है। बीस जनवरी की रात पुलिस उसे घर से पकड़ लाई और बुरी तरह पीटा। उसे वर्ष 2003 के किसी नाजायज हथियार रखने के मामले में वारंटी बताकर पुलिस कोर्ट लाई है जबकि उसके नाम ऐसा कोई केस या वारंट है ही नहीं। कोर्ट ने उस मामले में करीब आठ साल पहले आरोपी को जमानत दिला चुके वकील देव सिंह राना को तलब किया। राना ने कहा कि वह भी लल्ला को नहीं पहचानते, सिर्फ जमानत कराने वालों के नाम-पते जानते हैं। वकील शाहिद ने कोर्ट को बताया कि इसी नाम-पते के किसी और व्यक्ति के चक्कर में पुुलिस ने उत्पीड़न किया है। पुलिस टीम के खिलाफ कार्रवाई और लल्ला का इलाज कराया जाए। इस पर कोर्ट ने विवेचक को बुधवार को तलब किया है। साथ ही पुलिस द्वारा पेश किए गए लल्ला को जेल भेजते हुए वहीं उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


किसी वारंटी को पुलिस नहीं पीटती है। उसे तो गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करना होता है इसलिए मारपीट तो नहीं हुई होगी। गलत व्यक्ति क्यों पकड़ा गया, इसकी जांच कराएंगे। - संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नाम के कई लोग गांव में होने से गफलत हुई, इसे सुधारा जाएगा। कोर्ट से ऐसा फोन आया था। अगर वास्तव में ऐसा हुआ तो लल्ला को पुलिस की पूछताछ के दौरान ही सच बताना चाहिए था।- राजेश सिंह, इंस्पेक्टर भोजीपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed