{"_id":"5c310ccdbdec222e8946a03f","slug":"161546718413-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्जरी कारों में भरी हरियाणा की शराब बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लक्जरी कारों में भरी हरियाणा की शराब बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। बारादरी पुलिस ने शुक्रवार को दो लक्जरी कारों में भरी हरियाणा ब्रांड की शराब समेत दो लोगों को पकड़ा था, जबकि एक फरार हो गया था। पुलिस थाने में सेटिंग कर मामला रफादफा करने की फिराक में थी, लेकिन मामला मीडिया में उछलने पर शनिवार को पुलिस को कार्रवाई का खुलासा करना पड़ा।
एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात दरोगा राकेश सिंह टीम के साथ ईसाइयों की पुलिया पर गश्त कर रहे थे। सूचना पर एक इनोवा और स्विफ्ट कार को रोका तो चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। पीछा कर इन्हें बियावानी कोठी पर दबोच लिया। एक व्यक्ति कार से भाग निकला। उसका नाम आनंद निवासी मठ लक्ष्मीपुर थाना इज्जतनगर बताया गया है। पकड़े गए दो लोगों में किला थाने के चौधरी तालाब निवासी रूपकिशोर शर्मा और प्रेमनगर के कोहाड़ापीर निवासी शमीउद्दीन शामिल हैं। दोनों कारों से हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 183 बोतलें मिलीं। इन लोगों ने बताया कि वह थोक में हरियाणा की सस्ती शराब बरेली मंगाते हैं। बार्डर पर ले देकर वह टैक्स आदि बचा लेते हैं। जिसे यहां डेढ़ से दोगुने रेट में बेचते हैं। इनोवा का नंबर चेक किया तो वह सूफीटोला के मोहम्मद अली की निकली, जबकि स्विफ्ट का नंबर सर्च नहीं हुआ। एसपी सिटी ने बताया कि चेसिस नंबर के आधार पर मिले गाड़ी के नंबर से मालिक का पता खोजा जा रहा है। बरेली में शराब मंगाने और लाने वाले अन्य लोगों के नाम पते मालूम करके भी कार्रवाई की जाएगी।