फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   संजयनगर में पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, कई घायल

संजयनगर में पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, कई घायल

Tue, 28 Aug 2018 12:32 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 28 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
संजयनगर में पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, कई घायल
संजयनगर में पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए और एक दूसरे पर लाठी-डंडे और फावड़े लेकर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान छेड़छाड़ भी की गई। कुछ लोग बीच बचाव में आए तो उन पर भी हमला करके घायल कर दिया गया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

संजयनगर में होली चौराहा निवासी दलित युवक का मोहल्ले के कुछ लड़काें से विवाद चल रहा है। इसको लेकर रविवार रात मुन्ना, लल्ला उर्फ विक्की, रोहित नेता और राहुल जोशी उसके घर में घुस गए। फिर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे एवं फावड़े चले। आरोप है कि इस दौरान युवक की पत्नी से छेड़छाड़ भी की गई। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची बारादरी पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। दलित युवक की ओर से मुन्ना, लल्ला उर्फ विक्की, रोहित नेता और राहुल जोशी के खिलाफ छेड़छाड़, धारदार हथियार से हमला और एससीएसटी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की ओर से नितिन ने अतुल, खली, छिछड़ा, खली, अरुण, आकाश, सनी, हनी, बाबू और दलित युवक के खिलाफ बलवा, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed