फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   टीसी मार्का वाली लूटी गई अंगूठी का खरीदार पुलिस के रडार पर

टीसी मार्का वाली लूटी गई अंगूठी का खरीदार पुलिस के रडार पर

Mon, 11 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
टीसी मार्का वाली लूटी गई अंगूठी का खरीदार पुलिस के रडार पर
टॉप कैरेट ज्वेलरी शोरूम लूट प्रकरण
विज्ञापन

फोटो ---

लुटेरों का सुराग नहीं, अब सराफा कारोबारियों पर नजर
पुलिस को उम्मीद की लूटा गया माल बेचने के लिए सराफा कारोबारियों से संपर्क कर सकते हैं बदमाश

एसएसपी ने एक अंगूठी की तस्वीर वायरल कर घोषित किया इनाम
पुलिस ने चारों हाईवे के पेट्रोल पंपों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। टॉप कैरट ज्वेलरी शोरूम में एक करोड़ की लूट करने वाले बदमाशों तक पहुंचने में नाकाम रहने के बाद पुलिस ने अब ऐसे सराफा कारोबारियों को अपने रडार पर लिया है जो लूट का माल खरीदने को लेकर संदिग्ध हैं। इसके अलावा एसएसपी ने शोरूम से लूटी गई एक अंगूठी की तस्वीर जारी कर लोगों से अपील की है कि अगर वे किसी के पास यह अंगूठी देखें तो फौरन पुलिस को सूचना दें। उन्होंने सूचना देने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की है।
पुलिस यह तय मानकर चल रही है कि ज्वेलरी शोरूम में लूटपाट करने वाले बदमाशों ने जेवर बेचने के लिए किसी सराफ से संपर्क किया होगा। चूंकि शोरू म से लूटे गए जेवरों पर टीसी (टॉप कैरट) का मार्का लगा है, इसलिए पुलिस को उम्मीद है कि ये जेवरात बेचने की कोशिश में बदमाश उसके जाल में फंस सकते हैं। इसके चलते पुलिस बरेली के अलावा पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं के ऐसे सराफ पर कड़ी नजर रखे हुए है जो लूट और चोरी का माल खरीदने के मामले में संदिग्ध रहे हैं। दरअसल कुछ ही समय पहले आलमगिरिगंज के एक सराफ की दुकान पर तमिलनाडु का 40 करोड़ का सोना गलाने के मामले का खुलासा हुआ था। तमिलनाडु पुलिस ने छापा मारकर उसे उठा ले गई थी। इससे पहले ढाई करोड़ की लूट में किला के दो सराफ ने सोना गलाने का ठेका लिया था, जो पकड़े गए थे। कई और डकैतियों का सराफा कारोबारियों से कनेक्शन मिला था। इसी कारण पुलिस को टॉप कैरट शोरूम में हुई लूट के सूत्र भी सराफा कारोबारियों से जुड़े होने की उम्मीद है। इसी कारण मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है ताकि टीसी मार्का ज्वैलरी कहीं नजर आते ही फौरन उसकी सूचना पुलिस को मिले।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एक अंगूठी की फोटो भी वायरल की है। लोगों से अपील की है कि इस अंगूठी को भी लूटा गया है, अगर किसी को पहने देखे तो पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर एसपी क्राइम के नंबर 9454401034 या सर्विलांस सेल के प्रभारी के नंबर 9454403108 पर खबर दें सकते हैं। इसके लिए इनाम भी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के कैमरों की भी फुटेज देखी
कमुआ मोड़ के बाद बदमाशों की लोकेशन तलाशने के लिए पुलिस की टीमें पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर के हाईवे के पेट्रोल पंप के सीसी कैमरा की फुटेज खंगालती रही। कुछ संदिग्ध तस्वीरें टीम को और मिली हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है।


विधायक पहुंचे शोरूम, दिया खुलासे का आश्वासन
विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल रविवार को टॉप कैरेट शोरूम पहुंचे। उन्होंने स्टाफ से लूट के बाबत जानकारी करने के बाद पुलिस अधिकारियों से खुलासे के संबंध में बातचीत की। उन्होंने शोरूम मालिक शबनम को आश्वस्त किया कि पुलिस बदमाशों को पकड़कर माल की बरामदगी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed