फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पति ने जहर पिया तो पत्नी ने काट लिया गला

पति ने जहर पिया तो पत्नी ने काट लिया गला

Sun, 27 May 2018 02:55 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
पति ने जहर पिया तो पत्नी ने काट लिया गला
बरेली।
विज्ञापन

आपसी विवाद में पति ने ससुराल आकर जहर पी लिया तो कुछ ही देर बाद पत्नी ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। दोनों को ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने एक-दूसरे पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है।

उत्तराखंड में बाजपुर निवासी राजेश की शादी मिशन कंपाउंड निवासी शालू से हुई थी। दोनों के बीच विवाद के चलते शालू मायके में रह रही है। शुक्रवार रात राजेश अपनी ससुराल पहुंचा। पुलिस के मुताबिक वहां पत्नी से विवाद होने के बाद उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। मिशन कंपाउंड में उसे बेहोश पड़ा देखकर वहां से गुजरे मौला बख्श नाम के शख्स ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने रात 12.55 बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इसके बाद रात 1.20 बजे शालू को उनके बेटे शुभम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शालू की गर्दन ब्लेड से कटी हुई थी। उसने आरोप लगाया कि पति ने गर्दन काट दी। कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल के मुताबिक पति ने ससुराल वालों पर तेजाब पिलाने और पत्नी ने पति पर गर्दन काटने के आरोप लगाए हैं। किसी पक्ष की तहरीर नहीं आई है, मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed