फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   saraf looted in mini bypass

बाहर के गिरोह ने मिनी बाईपास पर सराफ की कार से की टप्पेबाजी

Thu, 03 May 2018 01:54 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 03 May 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
saraf looted in mini bypass
saraf
राजेंद्रनगर के रहने वाले एक सराफ से बाइक सवार बदमाशों ने मिनी बाईपास स्थित निर्मल रिसोर्ट के पास बैग लूट लिया। उसमें 20 ग्राम सोना, कुछ नकदी, दुकान की चाबी और कागजात थे। बदमाशों ने सराफ को उसकी कार से धुआं निकलने की बात कहकर रोका। सराफ जब बोनट खोलकर इंजन चेक करने लगा तभी बदमाश कार में रखा बैग लेकर फरार हो गए। एसएसपी ने घटना खुलासे में थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया है।
विज्ञापन

सराफ नारायण हरि अग्रवाल बुधवार सुबह 10:25 बजे राजेंद्रनगर स्थित अपने आवास से इको स्पोर्ट कार से फतेहगंज पश्चिमी स्थित दुकान जा रहे थे। मिनी बाईपास पर निर्मल रिसोर्ट के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों ने कार के बोनट से धुआं निकलने की बात कही। इस पर सराफ ने कार रोक ली। उतरकर बोनट खोलकर इंजन चेक किया तो सब कुछ ठीक लगा। वह कार में बैठे तो पता चला कि बैग गायब है।
विज्ञापन

एसपी सिटी पहुंचे मौके पर
एसएसपी कलानिधि नैथानी को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने एसपी सिटी अभिनंदन और क्राइम ब्रांच को मौके पर भेजा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखी गई तो उनमें दिल्ली के नंबर की एक संदिग्ध बाइक नजर आई। पुलिस को मेरठ या मुरादाबाद के गिरोह पर शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की फुटेज मिली है। बाहर के गिरोह के वारदात करने के संकेत मिल रहे हैं। आसपास जिलों की पुलिस से मदद ली जा रही है। - नीति द्विवेदी, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed