{"_id":"5ac8c7d54f1c1bcf618b5eea","slug":"161523107797-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों पर रौब दिखाते पकड़ा गया फर्जी दरोगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यात्रियों पर रौब दिखाते पकड़ा गया फर्जी दरोगा
Updated Sat, 07 Apr 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
यात्रियों ने रौब जमाते फर्जी दरोगा किया जीआरपी के हवाले
बरेली। जंक्शन वेटिंग हाल में एक युवक दरोगा की वर्दी पहनकर यात्रियों का हड़काने लगा। उसने यात्रियों से वसूली भी की तो कुछ यात्रियों को उसका हुलिया देखकर शक हुआ। उन्होंने युवक को दबोच कर पिकेट के हवाले कर दिया। जीआरपी सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के कपिल सिंह पुत्र प्रेम सिंह सुबह साढ़े तीन बजे दरोगा की वर्दी पहनकर जंक्शन के वेटिंग हाल में घूमने लगा। एक दो यात्रियों को हड़काया तो अन्य यात्री भी सहम गए। उसने देखा कि यात्रियों पर उसका दवाब बनने लगा तो उसने वसूली शुरू कर दी। कुछ यात्रियों को उसका हुलिया देखकर शक हुआ। उन्होंने दरोगा को वही बैठा लिया और जीआरपी पिकेट को बताया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की तो यात्रियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कपिल ने बताया कि वह स्नातक है। पुलिस की नौकरी करने की इच्छा थी लेकिन सलेक्शन नहीं हो सका। इसके बाद उसे शराब की लत लग गई। जिसके लिए वह रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को धमकाकर पैसा वसूलकर अपना शौक पूरा करता। जीआरपी इंसपेक्टर विजय कुमार ने बताया कि युवक ने पूछताछ में बताया कि उसके पास यूपी और उत्तराखंड की दो वर्दियां हैं। वर्दी को सील कर दिया गया है। कपिल ज्यादा एसआई अर्जुन सिंह की तहरीर पर कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।