फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जिला पंचायत अध्यक्ष के पेट्रोल पंप से ढाई लाख की हुई लूट

जिला पंचायत अध्यक्ष के पेट्रोल पंप से ढाई लाख की हुई लूट

Tue, 02 Jul 2019 09:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के पेट्रोल पंप से ढाई लाख की हुई लूट
मितौली (लखीमपुर खीरी)। लखीमपुर मार्ग पर कस्ता गांव के पास स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह के पेट्रोल पंप पर रविवार रात बाइक से पहुंचे तीन बदमाश ढाई लाख रुपये लूट ले गए। लुटेरों ने चौकीदार को तमंचा दिखाकर कमरे में बंद कर दिया था। बदमाश सीसीटीवी कैमरे का रिकॉर्डर और दो एलसीडी भी उठा ले गए । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यह पेट्रोल पंप सुमन सिंह के पति डॉ. नरेंद्र सिंह के नाम पर है। उन्होंने रात में चौकीदारी के लिए नींबा शिवपुरी निवासी रामसिंह को रखा है। रामसिंह ने बताया कि रविवार रात वह बाहर ही फिलिंग मशीन के पास सोया था। करीब एक बजे बाइक सवार तीन बदमाश आए और तमंचा तानकर उसे शोर न मचाने के लिए धमकाया। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। पंप के मुख्य कार्यालय का ताला तोड़ने के बाद अंदर रखी अलमारी का लॉक भी तोड़ लिया। उसमें से ढाई लाख रुपये नकद और चेक बुक निकाल ली। इसके बाद बदमाशों ने सीसीटीवी के रिकॉर्डर के अलावा दो एलसीडी भी अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद बाइक से ही भाग गए।
विज्ञापन

किसी तरह चौकीदार ने घटना की सूचना पंप मैनेजर और मालिक नरेंद्र सिंह को दी। मैनेजर संजीव कुमार यादव ने बताया कि रविवार के चलते पैसा बैंक में नहीं जमा हो पाया था, इसलिए बिक्री के ढाई लाख रुपये अलमारी में ही रखे थे। पुलिस ने नरेंद्र सिंह के भाई बृजेश सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed