{"_id":"5d1912868ebc3e3c683e8618","slug":"15619242084-bareilly-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहाने से बुलाकर पत्नी और मायके वालों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पीलीभीत के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी शिखा की शादी करीब दो साल पहले प्रेमनगर क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शिखा के मुताबिक पति की शिक्षा विभाग में बाबू की नौकरी लगने के बाद वह मायके से कार व पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कुछ वक्त पहले शिखा परेशान होकर अपने मायके लौट गई। इसके बावजूद ससुराली फोन करके मांग पूरी करने की बात कहते थे। शिखा ने कानूनी कार्रवाई करने के बात की तो ससुरालियों ने उन्हें रविवार को सुलह करने घर बुला लिया। आरोप है कि यहां बहाने से बुलाकर पति व अन्य ससुरालियों ने उन्हें और उनके परिवार को घर में बंद कर हमला कर दिया। शोर सुनकर इकट्ठे हुए पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।