{"_id":"5d1912828ebc3e3c69286783","slug":"15619242055-bareilly-news77","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी का लाखों हड़पकर भागा पार्टनर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी का लाखों हड़पकर भागा पार्टनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भरोसे का फायदा उठाकर एक कपड़ा व्यापारी का पार्टनर उनके लाखों रुपये लेकर भाग निकला। व्यापारी ने उसके बारे में पूछताछ की सामने आया कि वह और भी कई लोगों से रुपये लेकर भागा है। आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर दी गई है।
नवाबगंज के गांव चौखंडी निवासी कपिल गंगवार बारादरी क्षेत्र की सुरेश शर्मा नगर कॉलोनी में रेडीमेड कपड़ों का गोदाम है। वह खीरी के गांव पिपलिया निवासी साथी के संग साझेदारी में चलाते थे। उनके मुताबिक पिछले कुछ वक्त से व्यापार के बही खातों में गड़बड़ियां आ रहीं थीं। भरोसेमंद साथी होने के कारण उन्हें उस पर संदेह नहीं हुआ। बताया कि कुछ वक्त पहले पार्टनर ने चेक द्वारा अपने खाते में उनके खाते से करीब पांच रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके अलावा नेट बैंकिंग द्वारा कुछ कस्टमरों के करीब चार लाख रुपये भी लिए और दुकान पर आना बंद कर दिया। आरोप है कि धोखाधड़ी कर पार्टनर ने उनके नौ लाख रुपये हड़प लिए हैं।