{"_id":"5d17b2fb8ebc3e3cdc69d478","slug":"156183421412-bareilly-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पेस्टीसाइड व्यापारी के घर नौ लाख की डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अब पेस्टीसाइड व्यापारी के घर नौ लाख की डकैती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सदर बाजार कोतवाली के पॉश इलाके सुभाषनगर में बदमाशों ने शुक्रवार रात पेस्टीसाइड व्यापारी के घर डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया। यहां से नकदी, जेवर समेत करीब नौ लाख का माल लूट ले गए। विरोध करने पर व्यापारी, उसकी पत्नी और मां को घायल कर दिया। एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी महेंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंच गए।
सदर बाजार कोतवाली के मोहल्ला सुभाषनगर के विक्रम श्रीवास्तव पेस्टीसाइड के बड़े व्यापारी हैं। शुक्रवार को अपने घर में मां विनोदनी और पत्नी मेघा के साथ थे। रात करीब 1:30 बजे दीवार फांदकर आठ-नौ बदमाश किसी तरह से घर में घुस आए। विनोदनी जाग गईं। बदमाशों ने तुरंत उनको कब्जे में ले लिया। इसके बाद दूसरे कमरे में सो रहे विक्रम को दबोच लिया और कुर्सी से बांध दिया। विनोदनी और विक्रम को पीटा भी। इसमें यह घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर विक्रम की पत्नी मेघा भी जाग गईं। मेघा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। बदमाशों ने दरवाजा तोड़कर मेघा को बाहर निकाला और पीटा। सभी को कब्जे में लेने के बाद नकाबपोश बदमाशों ने सेफ का दरवाजा तोड़ लिया। विनोदनी और मेघा से पहने हुए जेवर लूट लिए। सेफ में रखे जेवर, अटैची में रखी 60 हजार रुपये नकदी समेत करीब नौ लाख रुपये का माल समेट लिया। इस दौरान किसी तरह से मेघा ने यूपी 100 को कॉल कर ली। यूपी 100 के पहुंचने से पहले ही बदमाश भाग निकले। विक्रम की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।