{"_id":"5d167c6b8ebc3e3cc71eeb90","slug":"156175471117-hafizganj-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोर ने घर में अकेली महिला को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पशु चोर ने घर में अकेली महिला को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने पर दी तहरीर में कहा कि गुरुवार रात वह घर में अकेली थी। करीब 12 बजे गांव का एक युवक घुस आया और पशुशाला में बंधी भैंस खोलकर ले जाने लगा। टोका तो युवक ने उसे दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए तो दीवार कूदकर भाग गया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। ब्यूरो
कॉलेज गईं दो बहने लापता
हाफिजगंज। मार्कशीट लेने कॉलेज गई दो सगी बहनें रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। परेशान पिता ने थाने पर तहरीर देकर लड़कियों को खोजने की गुहार पुलिस से लगाई है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री बीए फाइनल में रिठौरा के पास एक कॉलेज में पढ़ती है। 27 जून को मार्कशीट लेने के लिए कहकर निकली थीं, उसके साथ उसकी छोटी बहन भी थी। शाम तक घर नहीं पहुंची तो खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। कॉलेज में पता किया तो उन्होंने वहां न पहुंचने की बात कही। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटियों को खोजने की मांग की है। उधर 21 जून को भी थाना क्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहने लापता हुई थी, उनका भी अभी तक सुराग नहीं लग सका है। ब्यूरो