फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   व्यापारी के मुनीम से लूट लिए सात लाख

व्यापारी के मुनीम से लूट लिए सात लाख

Fri, 28 Jun 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी के मुनीम से लूट लिए सात लाख
शाहजहांपुर। महानगर के लोग ऐसे ही नहीं कहने लगे कि अपराधी बेखौफ हो गए हैं। आए दिन डबल मर्डर, दिन दहाड़े लूट इसकी बानगी हैं। बृहस्पतिवार दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने गल्ला व्यापारी के मुनीमों से सात लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद से चौक कोतवाली पुलिस महानगर के चौराहों पर लगे सीसी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है। हालांकि, पुलिस इस मामले में जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली के प्रताप इंक्लेव निवासी अजय शर्मा की गांधी नगर में गल्ला की आढ़त है। इनकी आढ़त पर यहीं के रहने वाले फुलारी और मुरारी लाल नाम के दो मुनीम लेखा-जोखा देखते हैं। बृहस्पतिवार करीब तीन बजे फुलारी और मुरारी सात लाख रुपये लेकर एक्सिस बैंक में जमा करने स्कूटी से निकले थे। नकदी स्कूटी की डिग्गी में रखा था। यह लोग खोवा मंडी से चौक होते हुए बैंक की ओर आ रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। एक बदमाश के मुंह पर ढाटा बंधा था, जबकि दूसरा हेलमेट लगाए था। तमंचे के बल पर दोनों बदमाशों ने स्कूटी छीनी। फुलारी और मुरारी कुछ समझ पाते उससे पहले एक बदमाश ने स्कूटी कब्जे में ली और केरूगंज की ओर दौड़ा दी। दूसरा बदमाश बाइक से दूसरी दिशा की ओर भाग गया। दोनों मुनीमों ने शोर मचाया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों की तलाश में पूरे महानगर में चेकिंग शुरू कर दी गई। करीब एक घंटे के बाद स्कूटी मिशन तिराहा पर लावारिस हालत में मिल गई। डिग्गी से नकदी गायब थी। गल्ला व्यापारी अजय शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन


लूट की वारदात में हेलमेट बना सहारा
शायद महानगर में लूट का यह पहला मामला है जिसमें हेलमेट बदमाशों का सहारा बन गया। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार बदमाशों में जो बदमाश बाइक चला रहा था, उसने हेलमेट लगा रखा था। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश के चेहरे पर ढाटा बंधा था। हालांकि, पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है। गौर करने वाली बात यह है कि कई चौराहों के सीसी फुटेज खंगालने में दोनों संदिग्ध बदमाश इनमें नजर आए हैं। हेलमेट और ढाटा की वजह से इनकी पहचान मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर फोर्स के साथ तुरंत मौके पर गया था। सभी इलाकों में चेकिंग चालू करा दी गई। जांच की जा रही है। फिलहाल गल्ला व्यापारी का कहना है कि उनके मुनीमों से लूट हुई है। व्यापारी की शिकायत के आधार पर ही जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। - राजीव कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर कोतवाली चौक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed