{"_id":"5d127e808ebc3e3c7e7d9acb","slug":"156149310218-bareilly-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की शादी न रुकने पर विवाहिता ने दी खुदकुशी की चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति की शादी न रुकने पर विवाहिता ने दी खुदकुशी की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। देवरों पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद विवाहिता को बेघर करने के बाद उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है। सूचना मिलने पर पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से शादी रुकवाने की मांग की है। ऐसा न होने पर उसने खुदकुशी करने की भी चेतावनी दी है।
भमोरा क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी करीब दो साल पहले सीबीगंज के एक युवक से हुई थी। कुछ वक्त पहले महिला को उसके पति ने देवरों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने केे चलते बेघर कर दिया। पीड़िता के मुताबिक अब पति बिना उसे तलाक दिए दूसरी शादी करने वाला है। उसे सूचना मिली है कि दो दिन बाद उसकी शादी होनी है। महिला ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर शादी रुकवाने की मांग की है। ऐसा न होने पर पीड़िता ने खुदकुशी करने की चेतावनी दी है। विवाहिता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति सऊदी अरब नौकरी करने चला गया था। विवाहिता का आरोप था कि पति की गैर मौजूदगी में उसके दोनों देवरों ने उससे दुष्कर्म किया। जिसकी रिपोर्ट थाना सीबीगंज में लिखी गई थी। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन बाद पति ने लौटकर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया था। ऐसा न करने पर उसे बेघर कर दिया गया। ब्यूरो